खोजें

धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक महत्वपूर्ण शख्स का निधन, शूटिंग टली

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

मुंबई: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करने वालों के लिए एक दुःखद घटना सामने आयी है। टीवी की दुनिया के सबसे मशहूर कॉमेडी धारावाहिकों में से एक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सबसे पुराने

 

मुंबई: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करने वालों के लिए एक दुःखद घटना सामने आयी है। टीवी की दुनिया के सबसे मशहूर कॉमेडी धारावाहिकों में से एक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सबसे पुराने और मेन मेक-अप आर्टिस्ट आनंद परमार का निधन हो गया है। इससे पहले सीरियल के अहम किरदार डॉ. हाथी यानी कवि कुमार आजाद का भी निधन हो गया था। उनके निधन से शो के मेकर्स को करारा झटका लगा था। और कल यानी आठ फरवरी को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की यूनिट को पता चला कि अब शो के साथ सबसे लंबे समय तक जुड़े रहे मेक-अप आर्टिस्‍ट आनंद परमार अब इस दुनिया को छोड़कर चले गए। यह खबर सुनकर कलाकारों समेत पूरी यूनिट गहरा धक्का लगा है। इसी वजह से उस दिन की शूटिंग भी रद्द कर दी गयी है।

जानकारी के अनुसार बीते करीब 12 सालों से सबसे महशूर टीवी सीरियल के सभी किरदारों का मेकअप का काम 'आनंद दादा' ही संभालते थे। उन्‍हें सेट पर लोग 'आनंद दादा' ही कहते थे। लेकिन आठ फरवरी को वो दुनिया को अलविदा कह गए। उनका अंतिम संस्कार रविवार यानी नौ फरवरी को मुंबई के कांदिवली वेस्ट में किया गया। बताया जाता है कि उन्हें लंबे समय से कुछ बीमारी थी, लेकिन वो लगातार काम कर रहे थे।

Exit mobile version