सभी खबरें

IT रेड पर तापसी ने तोड़ी चुप्पी,कहा अब "सस्ती कॉपी" नहीं

IT रेड पर तापसी ने तोड़ी चुप्पी,कहा अब “सस्ती कॉपी” नहीं

IT  रेड कार्रवाई लगातार आज चौथे दिन भी जारी है. Kvan टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी मैं काम करने वाले लोगों से आज इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पूछताछ कर सकती है.
 आज इनकम टैक्स के टीम उस बैंकों में भी जा सकती है जहां फैंटम के शेयर होल्डर अनुराग कश्यप Kwan एंड फैंटम फिल्म के पाटनर मधु मंटेना और डायरेक्टर विकास बहल के बैंक खाते हैं.
इस रेड में तापसी पन्नू का भी नाम शामिल है. तापसी पन्नू में आज IT की रेड पर चुप्पी तोड़ी है उन्होंने कहा है कि 3 दिन की गहन पड़ताल में मुख्य रूप से तीन चीजें निकल कर आए हैं पैरिस के जिस कथित बंगले की चाबी मेरे पास होने की बात कही जा रही है वहां मैं कभी गर्मी की छुट्टियों में नहीं गई हूं 50000000 की रिसीप्ट मिलने के आरोप भी मुझ पर लगाए गए हैं. मेरे पास ऐसी कोई रिसीप्ट नहीं है और ना ही मैंने इस तरह से कोई भी पैसे लिए हैं.


 आखिरी पोस्ट में तापसी पन्नू ने कहा कि वे 2013 की किसी भी रेड से जुड़ी नहीं है उन्होंने लिखा वित्त मंत्री के अनुसार 2013 में मेरे यहां छापे पड़े थे अब सस्ती कॉपी नहीं.. यहां तापसी ने कंगना पर कटाक्ष किया है जो कि कंगना उन्हें कई बार सस्ती कॉपी कह चुकी हैं…
 वहीं शिवसेना यह बात कह रही है कि तापसी पन्नू का किसानों को समर्थन करना भारी पड़ा. इस वजह से सरकार छापामार कार्रवाई कर रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button