सभी खबरें

काबुल एयरपोर्ट से 150 लोगों को तालिबानियों ने अगवा किया, इनमें ज्यादातर भारतीय: मीडिया रिपोर्ट

काबुल/स्वाति वाणी:-
अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने की अभियान जारी है। इस बीच, चिंता वाली खबर आई है स्‍थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  काबुल एयरपोर्ट से तालिबानियों ने 150 लोगों को अगवा कर लिया है। इनमें ज्यादातर भारतीय शामिल हैं। अभी तक इनकी लोकेशन के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पा रहा है और ये भी साफ नहीं है कि इन लोगों को ले जाने के पीछे तालिबान का मकसद क्या है। भारतीयों को पीटे जाने की भी खबर है। हालांकि अभी सरकार की ओर से इस घटना की पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच तालिबान ने अफगान मीडिया से बातचीत में भारतीयों के अपहरण की खबर का खंडन किया है।

भारतीयों को लेकर तालिबानियों ने दावा किया है कि सभी भारतीय को दूसरे गेट से एयरपोर्ट के अंदर ले जाया गया है और सभी सुरक्षित हैं। तालिबान की ओर से कहा गया है कि यह खबर पूरी तरह से बेबुनियाद और निराधार है। तालीबान के प्रवक्ता अहमदुल्ला वसीक ने बताया कि तालिबान ऐसी हरकतें नहीं करता है।

भारत काबुल से अपने लोगों को निकालने के अभियान में लगातार जुटा हुआ है। इस क्रम में इंडियन एयर फोर्स का एक विमान थोड़ी देर में 85 से अधिक भारतीयों को लेकर पहुंचने वाला है। न्यूज एजेंसी ANI के सूत्रों के मुताबिक काबुल एयरपोर्ट से 85 भारतीयों को लेकर एयरफोर्स के C-130J एयरक्राफ्ट ने आज करीब 10.30 बजे उड़ान भरी है और री-फ्यूलिंग के लिए फिलहाल तजाकिस्तान में लैंडिंग की गई है। 

बता दे, अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास के सभी अधिकारियों को एयरलिफ्ट कर लिया गया है, लेकिन काबुल समेत अफगानिस्तान के दूसरे शहरों में अभी भी 1000 भारतीयों के और फंसे होने का अनुमान है। विदेश मंत्रालय इनकी लोकेशन और स्थिति का पता लगाने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि सभी लोगों ने भारतीय दूतावास से संपर्क नहीं किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button