MP Board:- परीक्षा से पहले सिलेबस बनाने से परेशान हुए छात्र, सचिव ने कही ये बात
.jpeg)
MP Board:- परीक्षा से पहले सिलेबस बनाने से परेशान हुए छात्र, सचिव ने कही ये बात
भोपाल:- माध्यमिक शिक्षा मंडल के अचानक बदलते निर्णय से बोर्ड परीक्षा देने वाले बच्चे परेशान हो गए हैं. बता दें कि बोर्ड परीक्षा से 2 माह पहले बेतुका निर्णय लेते हुए फिर 10वीं और 12वीं के सिलेबस में बदलाव किया गया है. इसी सत्र में मंडल ने नवंबर में कोरोना को देखते हुए 30% सिलेबस कम किया था. पर अब अचानक से माध्यमिक शिक्षा मंडल ने निर्णय लेते हुए पुराने सिलेबस कि कुछ चैप्टर को वापस से जोड़ दिया है. और इसी आधार पर प्रश्नपत्र तैयार कराए जा रहे हैं इससे स्टूडेंट्स की परेशानी बढ़ गई है स्टूडेंट्स व पेरेंट्स तनाव में है उनका कहना है कि अचानक से सिलेबस में और चैप्टर जोड़ देने से परेशानियां आ रही हैं..
जानकारी के अनुसार मंडल ने 12वीं में गणित,हिंदी,अंग्रेजी, कॉमर्स और बायलॉजी में नए चैप्टर जोड़े हैं गणित में 2 जनरल इंग्लिश में 2 वर्ड स्पेशल इंग्लिश में 3 चैप्टर जोड़े गए हैं इसी तरह दसवीं में भी कुछ चैप्टर जोड़े गए हैं.
न्यू ब्लूप्रिंट के अनुसार जाना चैप्टर जोड़ देने से रिजल्ट में फर्क पड़ सकता है. जब माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव से एक बात पूछे गए कि सिलेबस में बार-बार बदलाव क्यों किया जा रहा है सीबीएसई ने एक बार में ही सिलेबस कम कर दिए थे तो माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव उमेश सिंह ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुसार सीबीएससी के कोर्स में कटौती की गई थी इसीलिए उसके अनुसार प्रश्नपत्र तैयार कराए जा रहे हैं बच्चों के भविष्य को देखते हुए दोबारा बदलाव करने की जरूरत पड़ी है.




