देश भर में इस दिन से खुलेंगे स्विमिंग पूल,पूरी दर्शक संख्या के साथ चलेंगे सिनेमाघर

देश भर में इस दिन से खुलेंगे स्विमिंग पूल,पूरी दर्शक संख्या के साथ चलेंगे सिनेमाघर

 नई दिल्ली:- कोरोना महामारी को लेकर केंद्र सरकार की कोविड-19 पर नई गाइडलाइन जारी हुई है. देश में कोरोना महामारी को लेकर लगाई गई पाबंदियों में ढील के तहत नए दिशा निर्देश जारी किए हैं. निर्देशों में स्विमिंग पूल को सभी के लिए खोलने और सिनेमाघरों को पूरी 100% संख्या के साथ खोलने की अनुमति दे दी गई है. अभी तक स्विमिंग पूल में सिर्फ खिलाड़ियों को जाने की अनुमति थी, और सिनेमाघरों में सिर्फ 50% दर्शक संख्या के साथ ही खोलने की अनुमति थी पर इस बार सरकार की गाइड लाइन में स्विमिंग पूल सभी के लिए खुल सकेंगे और सिनेमाघरों में 100% दर्शक संख्या के साथ खोलने की अनुमति है.

 अल्लो के नए दिशानिर्देश 1 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक के लिए जारी किए गए हैं.. स्विमिंग पूल को लेकर खेल मंत्रालय और सिनेमाघरों को लेकर जल्द ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से s.o.p. जारी की जाएगी

 वहीं इस बार के अनलॉक में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय और गृह मंत्रालय के साथ विमर्श करके फैसला लिया जाएगा.

Exit mobile version