CAA : CAA का विरोध होने के शक में यूपी पुलिस ने उखाड़ दिया शादी का तम्बू

Bhopal, Gautam Kumar :- यूपी पुलिस CAA प्रदर्शनकारियों से इस हद तक बिफरी हुई है कि शादी के मंडप को भी आन्दोलन की जगह समझकर उखाड़ रही है। सूत्रों की माने तो शनिवार को यूपी पुलिस ने कथित तौर शादी के तम्बू को इसलिए उखाड़ दिया क्यूंकि उन्हें लगा किये तम्बू CAA और NRC के विरोध प्रदर्शन के लिए स्थापित किया गया है। शादी समारोह बिजनौर शहर के मोहल्ला मृदगन में हो रहा था।

रिपोर्ट के अनुसार, 4 फरवरी को शादी तय की गई थी और बेटी के पिता ने अपने घर के पास खाली पड़ी जमीन में एक तम्बू खड़ा करवाया था। दुल्हन के लिए सभी उपहार और अन्य सामान तम्बू में रखे गए थे। पुलिस मौके पर पहुंची और यह मानते हुए कि एंटी-सीएए / एनआरसी विरोध के लिए तम्बू लगाया गया था, बिना अनुमति के इसे उखाड़ना शुरू कर दिया। हालांकि, सच्चाई का एहसास होने के बाद, उन्होंने परिवार के तम्बू को फिर से स्थापित करने के लिए कहा, पर जाहिर तौर पर खुद भी इस काम में मदद नहीं की।
 क्या यूपी पुलिस इस हद तक डर गई है की उन्हें शादी समारोह भी प्रदर्शन नज़र आ रहा है ? या उन्हें यहाँ भी कोई शाहीन बाग़ खड़ा होने का डर है ? वरना स्धूरी जानकारी के और बिना अनुमति के इस तरह की करवाई कहाँ तक उचित है। एक तरफ तो यूपी पुलिस अपने हास्यास्पद कारनामो को लेकर चर्चा में बनी रहती है तो वहीँ दूसरी तरफ इन मामलो को हास्यास्पद क्यूँ समझा जाता है ?
इतने गंभीर मामले को उजागर क्यूँ नहीं होने दिया जाता या यूँ कहें कि FIR के डर से कोई भी रिपोर्टर ऐसे मामलों में जाता ही नहीं। शायद यूपी पुलिस नहीं चाहती कि यहाँ भी कोई शाहीन बाग़ खड़ा हो जाए, और इसी को रोकने के लिए ऐसी उलूल-जूलूल हरकतें की जा रही हैं |

Exit mobile version