सभी खबरें
बड़वानी के कंटेनमेंट क्षेत्र के 41 मकानो का किया गया सर्वे

बड़वानी के कंटेनमेंट क्षेत्र के 41 मकानो का किया गया सर्वे
बड़वानी से हेमंत नागजीरिया की रिपोर्ट:– बड़वानी में बनाये गये कंटेनमेंट क्षेत्र में गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग ने 41 मकानो का सर्वे किया। जिसमें रहने वाले 202 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें से 24 बुजुर्ग 60 साल के ऊपर के तथा 18 बच्चे पाये गये।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार गुरूवार को हुए इस सर्वे के दौरान सर्दी – खाॅसी – बुखार से पीड़ित कोई भी नही पाया गया । किन्तु 13 लोगो को बीपी एवं 9 लोगो को शुगर से ग्रस्ति पाये गये ।




