बड़वानी के कंटेनमेंट क्षेत्र के 99 मकानों का किया गया सर्वे

बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट – बड़वानी के एकता नगर में बनाये गये कंटेनमेंट झोन में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 99 मकानो का सर्वे किया। जिसमें रहने वाले 388 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें से 38 बुजुर्ग 60 साल के ऊपर के तथा 31 बच्चे पाये गये।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार को हुए इस सर्वे के दौरान सर्दी – खाॅसी – बुखार से पीड़ित कोई भी नही पाया गया। किन्तु 17 लोग बीपी एवं 16 लोग को शुगर से ग्रस्ति पाए गए।

 

Exit mobile version