खोजें

सर्वे में दावा : पंजाब में हो सकता है बड़ा उलटफेर, यूपी में BJP के खाते में जा सकती है इतनी सीटें, देखें……        

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

सर्वे में दावा : पंजाब में हो सकता है बड़ा उलटफेर, यूपी में BJP के खाते में जा सकती है इतनी सीटें, देखें......        
  • अगले साल होना है इन राज्यों में विधानसभा चुनाव 
  • चुनाव से पहले कराए गए सर्वो में सामने आए ये आकड़े 
  • सभी पार्टियों ने झौंक दी पूरी ताक़त

नई दिल्ली : अगले साल यानी 2022 में उत्तर प्रदेश समते देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको देखते हुए अभी से सर्वे कराए जा रहे है, जिसमे इस बात को पता करने की कोशिश की जा रही है कि किस “राज्य” में किस की सरकार बनेगी। बता दे कि इस बार चुनाव में सबसे ज़्यादा नज़रे उत्तर प्रदेश और पंजाब के चुनावों में होगी। क्योंकि जहां एक तरफ पंजब में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री को बदल कर कांग्रेस ने अपने घर में बवाल मचा लिया है तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में कई ऐसी घटनाएं सामने आ गई है, जिससे लोगों में सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। 

हालांकि, एबीपी-C-Voter के सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बन सकती है। सर्वे के मुताबिक बीजेपी के खाते में 241 से 249 सीटें जा सकती है। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी को दिखाया गया है, उन्हें 130-138 सीटें मिल सकती है। जबकि बीएसपी 15 से 19 के बीच और कांग्रेस 3 से 7 सीटों के बीच सिमट सकती है। बता दे कि पिछली बार भी उत्तर प्रदेश में बीजेपी को एतिहासिक जीत मिली थी। बीजेपी ने रिकॉर्ड 312 सीटों पर कब्ज़ा जमाया था। इस बार भी सर्वे इस ओर इशारा कर रहा है कि यहां बीजेपी की सरकार बन सकती है। 

वहीं, सर्वे के अनुसार पंजाब में घर में लड़ाई के चलते कांग्रेस को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। सर्वे के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है। आप को 49 से 55 सीटें, कांग्रेस को 30 से 47 सीटें, अकाली दल को 17 से 25 सीटें, बीजेपी को 0-1 सीट और अन्य को भी 0-1 सीट आ सकती है। 

इसके अलावा सर्वे में दावा किया गया है कि गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में भी बीजेपी को बहुमत मिल सकता है। 

गौरतलब है कि एबीपी न्यूज और सी-वोटर की तरफ से किए गए सर्वे में चुनावों से पहले जनता का मूड जानने की कोशिश की गई है। सी वोटर के मुताबिक इस सर्वे में 98 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमे ये बात सामने निकल कर आई है कि 4 राज्यों में भाजपा की सरकार और 1 राज्य में आप की सरकार बन सकती हैं। बहरहाल ये तो सर्वे है, कब और कहां किस की सरकार बनती है ये तो समय ही बताएगा। लेकिन इस चुनाव से पहले सभी पार्टियों ने पूरी ताक़त झौंक दी है। 

Exit mobile version