सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, शाहीनबाग में प्रदर्शन को लेकर 17 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव :– देश के सबसे बड़े प्रोटेस्ट शाहीनबाग(Shaheenbagh) प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नोटिस जारी कर दिया है। आज हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 17 फरवरी की रखी है। आपको बता दें कि जब से नागरिकता संशोधन कानून लागू हुआ तभी से दिल्ली(Delhi) के शाहीनबाग में प्रदर्शन जारी है।
मुस्लिम महिलाएं बच्चे सभी प्रदर्शन कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली चुनाव को लेकर चुप्पी साधी थी। पर आज सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले की अगली तारीख 17 फरवरी को दे दी है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि किसी भी चीज के विरोध का अधिकार सभी को है पर प्रदर्शन ऐसी जगह होनी चाहिए जिससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। बता दें की शाहीनबाग में हो रहे प्रदर्शन के चलते आवागमन काफी प्रभावित हुआ है जिसके लिए व्यक्ति ने कोर्ट में याचिका भी दायर की थी।

शुक्रवार को सभी याचिकाएं सुनवाई के लिए लगी थी। पर उस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा चुनाव का हवाला देकर सुनवाई की तारीख आगे बढ़ा दी थी।
याचिका में लोगों का कहना था कि शाहीनबाग में लगे प्रदर्शन की वजह से सडकों की दशा काफी बुरी हो गई है आवागमन निरंतर प्रभावित हो रहे। जहाँ एक घंटे में जाना संभव हो जाता था वहां तक पहुँचने में 3 से 4 घंटे लग जाते हैं। समय का बहुत दुरुपयोग हो रहा है। नोएडा(Noida) जाने वाले रस्ते जो बंद कर दिए गए हैं उन्हें खोला जाए।
साथ ही साथ यह भी कहा गया कि पुलिस की तेज़ नज़र उन व्यक्तियों महिलाओं बच्चों पर रहे जो प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं ताकि देश विरोधी गतिविघियों को बढ़ावा न मिले।




