लखीमपुर मामला: SC ने UP सरकार को दिया नोटिस, सभी गवाहों को सुरक्षा देने का आदेश जारी, 24 मार्च को होगी अगली सुनवाई

लखीमपुर मामला: SC ने UP सरकार को दिया नोटिस, सभी गवाहों को सुरक्षा देने का आदेश जारी, 24 मार्च को होगी अगली सुनवाई
लखीमपुर:- सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यूपी सरकार को निर्देश जारी किया है.
आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की. यूपी सरकार को निर्देश जारी करते हुए कोर्ट ने कहा है कि राज्य सरकार सभी गवाहों को सुरक्षा दे.
इस मामले की अगली सुनवाई अब 24 मार्च को होगी. अभी सुप्रीम कोर्ट का यह भी कहना है कि आशीष मिश्रा की जमानत क्यों खारिज ना की जाए यूपी सरकार इस पर भी अपना पक्ष रखें.
याचिकाकर्ताओं की तरफ से वकील प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि जब एक तरफ आशीष मिश्रा को जमानत मिल चुकी है तो दूसरी तरफ अन्य आरोपी की जमानत की मांग कर रहे हैं. इसके साथ उन्होंने आरोप लगाया कि आशीष को जमानत मिलते ही 11 मार्च को प्रमुख गवाह पर हमला किया गया था.




