खोजें

हिंदू जनजागृति समिति ने उठाई मशहूर सनबर्न फेस्टिवल के खिलाफ आवाज़

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

सनबर्न उत्सव के लिए दी गई मंजूरी को तत्काल रद्द करने की बात कही

गोवा में होने वाले 'सनबर्न' नाम के इवेंट से पार्टी के शौक़ीन अच्छे-खासे परिचित है. अब इस शौक पर आफत आन पड़ी है. हिंदू जनजागृति समिति ने गोवा की सरकार से इस इवेंट के आयोजन की अनुमति नहीं देने की बात कही है. हि.ज.स का आरोप है कि इस तरह के आयोजनों में नशीले पदार्थों का सेवन होता है.

गौरतलब है कि इस वर्ष सनबर्न उत्सव का आयोजन नार्थ गोवा के वैगाटर बीच पर 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक किया जाएगा. हि.ज.स के गोवा संयोजक मनोज सोलंकी ने गोवा सरकार को सनबर्न उत्सव के लिए दी गई मंजूरी को तत्काल रद्द करने की बात कही.

संस्कृति का हवाला देते हुए सोलंकी ने कहा कि इस फेस्टिवल में जो होता है वह हमारी संस्कृति नहीं है और इन उत्सवों में लोग नशा करते है.

Exit mobile version