नेपानगर:- भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर ने अपने ससुर को जबरन शराब पिलाकर कांग्रेस की सभा में जाने से रोका! प्रत्याशी के ससुर ने दिया बयान

नेपानगर:- भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर ने अपने ससुर को जबरन शराब पिलाकर कांग्रेस की सभा में जाने से रोका! प्रत्याशी के ससुर ने दिया बयान
द लोकनीति डेस्क:गरिमा श्रीवास्तव
नेपानगर से भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर के ससुर मोतीराम कास्डेकर ने अपने ही बेटे और बहू के खिलाफ बयान दिया है.
उन्होंने कहा कि भाजपा की तरफ से लड़ रही बहू ने मुझे कमलनाथ की सभा में जाने नहीं दिया. पहले बेटे और बहू द्वारा जबरन शराब पिलाई गई और फिर सभा में जाने नहीं दिया गया..
शराब पिला देने के बाद बेटे बहु ने घर में ही बंद कर दिया इसकी वजह से सभा में नहीं जा पाए.
बेटे बहू ने कहा कि बाद में चलेंगे और कमलनाथ चले गए..
चाहे भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सुमित्रा कास्डेकर अप चुनाव लड़ रही है पर उनके ससुर मोतीराम कमलनाथ को ही जिताना चाहते हैं.. वह नेपानगर की जनता से गुजारिश भी कर रहे हैं कि सभी कमलनाथ को वोट दें.
इस वीडियो के जारी होने के बाद कांग्रेस पार्टी भाजपा पर हमलावर हुई है पीसी शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि नेपानगर से भाजपा की प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर के ससुर मोतीराम कास्डेकर जी कमलनाथ की सभा में जाने से रोकने के लिए भाजपा प्रत्याशी द्वारा शराब पिलाई गयी और उन्हें बंधक बनाकर रोका गया॥ भाजपा अब घिनौने षढ़यंत्रों पर उतर आई है॥
https://twitter.com/pcsharmainc/status/1319161142300839943?s=19




