बड़वानी : पोलिटेक्निक काॅलेज में एडमिशन के लिए जल्द दें पीपीटी

बड़वानी

प्राचार्य डाॅ. आर. एन. शुक्ल के मार्गदर्षन में वर्क फ्राम होम के अंतर्गत लाॅक डाउन की अवधि में भी आॅनलाइन सक्रिय शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्षन प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं प्रीति गुलवानिया, सलोनी शर्मा और किरण वर्मा ने बताया कि पोलिटेक्निक काॅलेज में उपलब्ध कोर्सेस का अध्ययन करके सरकारी एवं निजी क्षेत्र में अच्छा कॅरियर बनाया जा सकता है। इन काॅलेजेस में एडमिषन के लिए प्रोफेषनल एग्जामिनेषन बोर्ड के माध्यम से पीपीटी यानी प्री पोलिटेक्निक टेस्ट 25 एवं 26 जुलाई, 2020 को होना प्रस्तावित है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 11 जून से प्रारंभ हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून तय की गई है। 

कॅरियर काउंसलर डाॅ. मधुसूदन चैबे ने बताया कि कक्षा दसवीं में कम से कम 35 प्रतिषत अंक लाने वाले विद्यार्थी पीपीटी देने के लिए पात्र हैं। पीपीटी में 150 अंकों के 150 वस्तुनिष्ठ प्रष्न पूछे जाते हैं। ये प्रष्न भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के होंगे। पीपीटी के आधार पर प्रदेष के पोलिटेक्निक काॅलेजेस में संचालित विभिन्न तकनीकी कोर्सेस जैसे मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्राॅनिक्स, कम्प्यूटर, सिविल आदि में दो, तीन या चार वर्षीय डिप्लोमा कोर्सेस में एडमिषन होता है। इस अध्ययन के आधार पर रेलवे, सेना, लोक कार्य विभाग, सिंचाई, बीएसएनएल, एयरलाइंस सहित अनेक क्षेत्रों में अच्छा कॅरियर बनाया जा सकता है। स्वरोजगार के भी सुनहरे अवसर हैं। बीई और बीटेक तीसरे सेमेस्टर में सीधे प्रवेष भी लिया जा सकता है। इस डिप्लोमा के आधार पर हायर सेकेण्डरी करने वाले विद्यार्थियों की तरह काॅलेज में एडमिषन की भी पात्रता होती है। लड़कियों के लिए अलग से महिला पोलिटेक्निक काॅलेज भी हैं। इस संबंध में विस्तार से जानकारी के लिए आप पोलिटेक्निक काॅलेज, बड़वानी के प्राचार्य श्री उत्कर्ष कुमार श्रीवास्तव या कॅरियर सेल से संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version