खोजें

रतलाम : छात्रा से गैंगरेप का मामला, गुस्साए लोगों ने स्कूल में किया पथराव

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

रतलाम में 10वीं की छात्रा के साथ सहपाठी नाबालिग छात्र और एक अन्य छात्र द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद गुुरुवार के दिन भीड़ ने जमकर गुस्सा दिखाया | दरअसल, हिंदूवादी संगठनों के साथ अन्य कई संगठन विरोध स्वरूप सड़क पर उतरे और स्कूल पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। गुस्साए लोगों ने स्कूल पर पथराव किया और तोड़फोड़ की कोशिश की।

रतलाम में 10वीं की छात्रा के साथ किया गया था गैंगरेप 

हिंदूवादी संगठनों के साथ अन्य कई संगठन विरोध स्वरूप सड़क पर उतरे 

रतलाम में 10वीं की छात्रा के साथ सहपाठी नाबालिग छात्र और एक अन्य छात्र द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद गुुरुवार के दिन भीड़ ने जमकर गुस्सा दिखाया | दरअसल, हिंदूवादी संगठनों के साथ अन्य कई संगठन विरोध स्वरूप सड़क पर उतरे और स्कूल पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। गुस्साए लोगों ने स्कूल पर पथराव किया और तोड़फोड़ की कोशिश की। इसके अलावा, भीड़ ने होटल में भी तोड़फोड़ की कोशिश की है | इस दौरान पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े गए | इतना ही नहीं, एसपी गौरव शर्मा खुद डंडा लेकर मैदान में उतर गए । गौरतलव है कि सेंट जाेसेफ कॉन्वेंट स्कूल की 10वीं की छात्रा के साथ सहपाठी नाबालिग छात्र और सन एण्ड शाइन स्कूल के एक अन्य छात्र ने गैंगरेप किया था |

आरोपियों ने बेहद शातिराना तरीके से शर्मनाक घटना को अंजाम देते हुए पहले छात्रा को फोटोशॉप की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल किया और उससे 2 हजार रुपए की मांग की । यह रकम लेने के बहाने वे घर आए और दोनों ने छात्रा को अकेला देखकर गैंगरेप किया। जिसके बाद आरोपी घर के लॉकर से 20 हजार रुपए और छात्रा की सोने की बाली ले गए। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू कर दिया। दूसरी बार ढाई हजार मांगे। पीड़िता ने असमर्थता जताई तो उसे होटल आशीर्वाद के कमरा नंबर 108 में भिजवा दिया गया ।

आरोपीयों ने शातिर तरीके से कमरा शकील उर्फ फरहान पिता शरीफ के नाम से बुक करवाया था। वहां होटल में सन एण्ड शाइन स्कूल के छात्र ने दुष्कर्म किया। इसके एवज में उसने दोस्त से दो हजार रुपए लिए। तीसरी बार जब छात्रा को ब्लैकमेल किया तो उसने कान के टॉप्स दे दिए। कान में मां ने टॉप्स नहीं देखे और बेटी से सख्ती से पूछताछ की तो यह मामला सामने आया। मामला सामने आने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बुधवार के दिन स्टेशन रोड थाने के पास कन्या कॉलेज के सामने 2 घंटे का चक्काजाम किया गया ।  

Exit mobile version