ग्लोबल गूंजताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें
MP में गुंडे-बदमाशो पर होगी सख्त कार्रवाई: CM शिवराज ने दिए निर्देश

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने गुंडे बदमाश और असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि गुंडे बदमाशों में पुलिस का खौफ रहे। आम जनता में पुलिस पर विश्वास होना जरूरी है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशा करने जैसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में डीजीपी सुधीर सक्सेना, एडीजी ईंट. आदर्श कटियार, पीएस मुख्यमंत्री मनीष रस्तोगी, ओ एस डी मुख्यमंत्री अंशुमन सिंह सहित अन्य अधिकारी भोपाल से जुड़े। इंदौर से इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर, कमिश्नर पवन शर्मा, कलेक्टर इलैया राजा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी वर्चुअली बैठक में शामिल रहे।




