प्रदेश में "कानून" का राज बदल कर "भगवा राज" बनाने की हो रही बड़ी साजिश! मामा जी क्या हर बार की तरह नजीर नहीं पेश करेंगे?? 

प्रदेश में “कानून” का राज बदल कर “भगवा राज” बनाने की हो रही बड़ी साजिश! मामा जी क्या हर बार की तरह नजीर नहीं पेश करेंगे?? 

इंदौर/गरिमा श्रीवास्तव:-मध्यप्रदेश में आने वाले दिनों के लिए शुभ संकेत नहीं हैं यहाँ उज्जैन, इंदौर और ये मँदसोर के डोराना गाँव की घटना बता रही है की भगवा की आड़ में किसके हौसले बढ़ गये हैं. यहाँ पुलिस ने मामले दर्ज कर गिरफ्तारियां शुरू कर दी है.
मामा जी उम्मीद है आप हर बार की तरह एक नज़ीर पेश करेंगे जिन्होने ये भय का वातावरण निर्मित किया है उन पर सख्त कार्यवाही की जाएगी या नहीं।
इंदौर के एक गांव में भी ऐसी घटना सामने आई है।

इंदौर का मामला:- 
इंदौर जिले के एक मुस्लिम बहुल गांव में तब हड़कंप मच गया जब दक्षिणपंथी हिंदू समूहों के सदस्यों ने राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा करने के लिए एक रैली में भाग लेते हुए एक मस्जिद के सामने रुक गए और मंगलवार को नारे लगाए। देर रात तक पुलिस स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रही थी।

उज्जैन का मामला :- 

उज्जैन के मुस्लिम बहुल बेगम बाग में इसी तरह की झड़प के तीन दिन बाद यह घटना सामने आई है जब भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा निकाली गई रैली में नारेबाजी हुई, जिसमें पथराव हुआ।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को एक मुस्लिम निवासी के घर पर उज्जैन में किए जा रहे विध्वंस अभियान पर सवालों के जवाब में कहा कि जहां से पत्थर आयेंगे वहीँ से तो निकाले जायेंगे .बता दें कि व्यक्ति पथराव करते हुए पकड़ा गया.

Exit mobile version