
सीहोर/प्रियंक केशरवानीः– बीते रविवार को मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधनी दौरे पर थे इस दौरान वह घायल हो गए। हुआ यह कि वह एक कार्यकर्ता के घर की सीढ़ी से फिसल गए और उनके पैर में सरिया घुस गया। जिससे उनके पैर से खून की धार लग गई। यह देख लोग घबरा गए, घटना के बाद ही साथ चल रही एंबुलेंस के डॉक्टर नें उन्हें टिटनेस का इंजेक्शन लगाया और मरहम पट्टी की।
क्या है पूरा घटनाक्रम-
सीएम शिवराज रविवार शाम 7 बजे करीब शाहगंज क्षेत्र में रहने वाले एक कार्यकर्ता महेश पटेल के पुत्र के निधन पर नागायणपुर गांव पुष्पांजलि अर्पित करनें और शोक संवेदनाएं व्यक्त करनें पहुंचे थे। तभी पहली मंजिल पर सीएम सीढ़ी चढ़कर ऊपर पहुंचे ही थे कि उनका पैर मकान के छच्चे में लगे सरियों के बीच फस गया, पैर फंसते ही सीएम अनबैलेंस होकर फिसल गए। जब तक वे संभल पाते उनके पैर में सरिया घुस चुका था। इलाज के बाद फिर सीएम नें परिवार से मुलाकात की और वहां से रवाना हुए।