प्रदेश शासन का निर्देश बसों के संचालन का करे प्रयास यात्रियों को हो रही परेशानी

मध्यप्रदेश/जबलपुर(Jabalpur) – :  शहर से ट्रेनों और हवाई जहाज का संचालन चालू हो गया है, लेकिन बस बंद होने से शहर से आसपास के जिलों में जाना बहुत मुश्किल हो रहा है।  ज्यादा परेशानी नागपुर(Nagpur) और रायपुर(Raipur) आने-जाने वाले यात्रियों को रही है। यात्रियों को मजबूरी में टैक्सी से सफर करना पड़ता है। जिससे आर्थिक नुकसान हो रहा है।

अब इन शहरों के लोगो को भी हो रही है परेशान

मंडला(Mandla) से अधिक संख्या में मजदूर काम की तलाश में शहर आते हैं। मंडला से जबलपुर के बीच में रेलमार्ग नहीं होने के कारण बस ही एकमात्र साधन है। दमोह (Damoh) से सागर(Sagar) भी प्रतिदिन अधिक संख्या में लोग जबलपुर आते हैं। बस बंद होने के कारण बहुत मुश्किल हो रही हैं। इसके अलावा शहर से प्रतिदिन कई लोग इलाज के लिए बसों से ही नागपुर जाते हैं। इसका फायदा निजी टैक्सी संचालक उठा रहे हैं। वे यात्रियों से दो से तीन गुना अधिक किराया अब वसूल रहे हैं।

अब संतोष पॉल (Santosh pal) आरटीओ(RTO) ने कहा

अब प्रदेश शासन के निर्देश के बाद बसों के संचालन के प्रयास किए जा रहा है। सभी रूटों पर बसों के संचालन के भी प्रयास करेंगे।

अब ये कहना है आदित्य श्रीवास्तव,बैक अप-डाउ नर

फाइनेंस कम्पनी में काम करते हुए हम लोगो को ,बसों से दमोह, सागर आना-जाना होता है। बसें नहीं चलने से बाइक और अन्य साधनों से जाते हैं। इससे आर्थिक नुकसान अब हो रहा है।

अब इनका भी ये है कहना रोहित पिल्लई, बैंक कर्मचारी

बैंक के काम से ज्यादा तर बाहर जाना पड़ता है। बस बंद होने से टैक्सी से जाते हैं।तो टैक्सी संचालक अधिक किराया ले रहे हैं

ये है स्थिति

1 – : लगभग 800 बसों का शहर से होता है संचालन

2 – : 100 बस शहर से गुजरती हैं

3 – : 45000 यात्री प्रतिदिन करते हैं सफर

मुख्य रूट है ये  नागपुर, सागर, छिंदवाड़ा, दमोह, सिवनी, अमरकंटक, डिंडोरी, शहपुरा, मंडला, रायपुर, बालाघाट।

कुछ छोटे भी रूट है ये जबलपुर-सिहोरा, जबलपुर-डिंडोरी, जबलपुर-कुंडम, मझगवां-सिहोरा, मझौली-सिहोरा, चरगवां-जबलपुर, पाटन -जबलपुर, कटंगी-जबलपुर समेत अन्य रूट।

अब इन लोगो को हो रही परेशानी : अप-डाउनर्स, व्यापारी, व्यवसायी, श्रमिक, मरीज और भी अन्य।

Exit mobile version