प्रदेश के सीएम शिवराज ने दी कोरोना इलाज के लिए ये करने की सलाह

प्रदेश के सीएम शिवराज ने दी कोरोना इलाज के लिए ये करने की सलाह

प्रदेश की हालत कोरोना मामले को लेकर बहुत अच्छी नही है बल्कि बेहद खराब है इसी बीज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के लिए बाकी तरीकों के साथ-साथ योगासन, जाप और संगीत के आज़माए

क्या कहा सीएम शिवराज ने

सीएम ने मंगलवार को धर्मगुरुओं से वीडियोकॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए बातचीत करने के बाद कहा, “कई बीमारियों का इलाज तो प्यार से ही हो जाता है लेकिन कोविड-19 संक्रमण के मामले में मां भी अपने बेटे को नहीं छू सकती. इसलिए, मौजूदा उपचार के अलावा भारत की पारंपरिक पद्धतियों को भी अपनाया जा सकता है.” साथ ही “गीत-संगीत, भजन और श्लोक कोविड-19 के मरीज़ों का मनोबल बढ़ा सकते हैं.” इससे एक दिन पहले शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया था कि राज्य सरकार लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक चूर्ण के एक करोड़ पैकेट बंटवाएगी.

 

Exit mobile version