सभी खबरें

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने विधानसभा उपचुनाव और राज्यसभा सीटों पर जीत का किया दावा , विपक्ष ने कहा अति उत्साह में हैं

मध्यप्रदेश /जबलपुर(Jabalpur) – :  मध्यप्रदेश(Madhyapradesh) के भाजपा(BJP) अध्यक्ष वीडी शर्मा(VD Sharma) जबलपुर आए थे। कुछ व्यक्तिगत आयोजनों में शामिल हुए। लेकिन, राजनीतिक बयान बाजी  खूब की। प्रदेश में सरकार बनने के बाद से वे उत्साह में हैं। इसलिए जो कुछ बोलते हैं वो प्रथम श्रेणी में आ जाता है।जब जबलपुर में कुछ लोगों ने पूछा कि राजनीतिक हालात क्या हैं? तब उन्होंने कहा कि 'प्रदेश में होने वाले विधानसभा उप चुनाव(BY-Election) और दोनों राज्यसभा सीट पर भाजपा जीतेगी। (Congres) के नेता कुछ भी बयान बाजी करें, परन्तु हकी कत तो यही है कि राज्य में उसके पास प्रभावशाली नेता नहीं हैं। कमलनाथ(kamalnath) जनता के नेता नहीं हैं। और दूसरे कांग्रेस नेताओ का बंटा धार हैं,उनके बारे में सब जानते हैं। इस बयान के बाद  कांग्रेस नेताओ का कहना है कि वीडी शर्मा उत्साह में हैं। अच्छी बात है। लेकिन, कमलनाथ को बंटाढार कहने से बच सकते हैं। वे क्या हैं, इसे तो जनता समझती ही है।

जबलपुर के आईएसबीटी(ISBT) बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन -: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल किशोर तिवारी, वीरेंद्र साहू, बच्चू रोहाणी, शंकर दयाल शर्मा, महेंद्र चौधरी, नसीम बेग व संजय शर्मा समेत अन्य ने मांग की कि लॉकडाउन (Lockdown)के समय अवधि का टैक्स माफ हो व बीमा अवधि बढ़ाई जाए। प्रदेश शासन ने ड्राइवर कंडक्टरों को आर्थिक सहायता दी जाए। इसके अलावा 50% प्रतिशत सवारियों का किराया सरकार दे और  आगामी परमिट स्वीकृति पर लगे रोक लगाई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button