ग्लोबल गूंजताज़ा खबरें

श्रीलंका : देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे का इस्तीफ़ा, अब इन्होंने जताई इस पद के लिए इच्छा, हलचल तेज़

श्रीलंका : श्रीलंका में मचे आर्थिक संकट के बीच देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने गुरुवार शाम अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति के इस्तीफे की औपचारिक घोषणा आज की सकती है। राजपक्षे ने संसद के स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने को मेल के जरिये अपना त्यागपत्र भेजा है।

राजपक्षे के इस्तीफे के साथ ही अब श्रीलंका में नए राष्ट्रपति के नाम को लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। विपक्ष के बड़े नेता साजिथ प्रेमादासा ने राष्ट्रपति पद को लेकर अपनी इच्छा को जताकर पूरे देश में सनसनी मचा दी है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में साजिथ प्रेमादासा, गोटबाया राजपक्षे की जगह श्रीलंका के नए राष्ट्रपति बन सकते हैं।

वहीं, कोलंबो में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसको देखते हुए संसद के बाहर टैंक तैनात किए गए हैं। आज शुक्रवार सुबह तक के लिए कर्फ्यू भी लगा दिया गया है। जबकि, प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री आवास समेत कुछ मुख्य प्रशासनिक भवनों को खाली कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button