सभी खबरें

PM मोदी की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

 

  • मुख्य न्यायाधीश ने की सुनवाई
  • पंजाब DGP और सरकार को जांच में सहयोग के दिये आदेश
  • सोनिया ने भी किया CM को फ़ोन

न्यू दिल्ली/पीयूष परमार

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई की सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना ने कहा कि पीएम की सुरक्षा का मामला बेहद गंभीर है. रमना बोले कोर्ट ने सभी वकीलों को बड़े ध्यान से सुना और उसके बाद कोर्ट निर्णय लेती है कि पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार इस पूरे मामले पर रिकॉर्ड को संरक्षित कर ले और पंजाब सरकार इस पूरे मामले पर सहयोग दें साथ ही डीजीपी को निर्देश दिया जाता है वो जांच में सहयोग करें. साथ ही SC ने बोला कि हाई कोर्ट रजिस्ट्रार जनरल चंडीगढ़ के डीजी का सहयोग लें, NIA के भी एक वरिष्ठ अधिकारी भी टीम में हों, सोमवार को अगली सुनवाई होगी.

सोनिया ने किया CM चन्नी को फ़ोन
पीएम की सुरक्षा के मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कल पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को फोन लगाकर उनसे इस पूरे मामले पर जानकारी ली साथ ही उन्होंने सीएम को कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश के हैं उनकी सुरक्षा के साथ जो चूक हुई है उसकी तह तक जांच कराई जाए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button