.jpg)
भोपाल/प्रियंक केशरवानीः- भोपाल में हिट एंड रन का केस सामने आया है, सोमवार रात रातीबड़ इलाके में मदरबुल फारेस्ट बेरियर में ड्यूटी कर रहे 2 गार्डों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनो कार्मचारियों को गंभीर चोट आई है। उन्हें हमीदिया में भर्ति कराया गया है। वहीं पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह मुम्बई में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा है। जिस वक्त हादसा हुआ आरोपी स्टूडेंट नशे मे धुत था।
जानकारी के मुताबिक, दोनो गार्ड रात करीब साढ़े 10 बजे रोड किनारे कुर्सी पर बैठकर अलाव ताप रहे थे। इसी बीच साक्षी ढ़ाबा की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनो करीब 5 फीट दूर जा गिरे। इसके बाद कार सीधे दीवार से जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उसका शोर सुनकर घटना स्थल के पास फार्म हाउस में रहने वाले ऋषभ पहुंचे और उन्होंने तुरंत ही डायल 100 को सूचना दी। घयलो को उपचार के लिए जेपी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां से दोनों को हमीदिया रेफर कर दिया गया।