हिंसा और बंटवारे की जननी बन गई है मोदी सरकार:सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर आज हल्ला बोला है. उन्होंने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह नार्थ ईस्ट जाकर दिखाएं. 

गौरतलब है कि गृह मंत्री अमित शाह रविवार को नॉर्थ ईस्ट पुलिस अकादमी जाने वाले थे. लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते उन्होंने अपना यह दौरा रद्द कर दिया था. अब इस घटना पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा है. सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार का काम शांति को बनाए रखना है, संविधान की रक्षा करना है और कानून के साथ शासन को चलाना है. लेकिन भाजपा की सरकार ने देशवासियों पर हमला बोल दिया है. सरकार ने देश के युवाओं के भविष्य को आग की भट्टी में झुलसा दिया है.

Exit mobile version