दोबारा अध्यक्ष पद संभालते ही सोनिया गांधी आई एक्शन में, बुलाई 7 राज्यों के CMs के साथ बैठक…

नई दिल्ली : कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का कार्यकाल बढ़ते ही वो एक बार फिर एक्टिव हो गई हैं। साथ ही उन्होंने आज एक अहम बैठक बुलाई हैं।

इस बैठक में कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के अलावा कांग्रेस समर्थिक सरकारों के मुख्यमंत्री और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया गया हैं।

इस विषय पर होगी चर्चा

केंद्र सरकार पर राज्यों के बकाया जीएसटी और नीट-जेईई एग्जाम पर सोनिया गांधी ने ये बैठक बुलाई हैं।

मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल पढ़ाई के लिए NEET एग्जाम और इंजीनियरिंग के लिए JEE एग्जाम को 1 सितंबर को कराए जानें पर हरी झड़ी दे दी हैं। जबकि कांग्रेस और शिवसेना इसके समर्थन में नहीं हैं। कांग्रेस इन एग्जाम को कोरोना का हवाला देते हुए स्थगित करने की मांग कर रही हैं।

जबकि, दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने राज्यों की सरकार को जीएसटी की पूरी हिस्सेदारी नहीं चकई हैं। जो इस समय सभी राज्यों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई हैं।

हालांकि, आज सोनिया गांधी इन सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस विषय पर गहराई से चर्चा करेंगी।

Exit mobile version