सभी खबरें

कलयुगी बेटे ने माँ को कुल्हाड़ी मार किया घायल

सिवनी से महेंद्र सिंध नायक की रिपोर्ट : जिले की केवलारी तहसील के ग्राम पाथरफोडी में कलयुगी बेटे ने अपनी बूढ़ी माँ को कुल्हाड़ी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। 

प्राप्त जानकारी अनुसार पाथरफोड़ी गाँव के लक्ष्मण मर्सकोले 40 वर्ष का अपनी पत्नी से किसी विषय को लेकर विवाद चल रहा था एवं लक्ष्मण अपनी पत्नी से डांट फटकार कर रहा था। इसी बीच माँ इमरती बाई 70 वर्ष ने अपने पुत्र लक्ष्मण को टोका व रोकने की कोशिश की। इस बात से पुत्र लक्ष्मण नाराज हो गया और घर के कोने में रखी कुल्हाड़ी से वृद्ध मां पर वार कर दिया। जिससे इमरती बाई गंभीर घायल हो गई। घटना की जानकारी लगने पर पड़ोसियों की मदद से 100 डायल को बुलाया गया। आँगन में लहूलुहान हालत में पड़ी वृद्ध महिला को उपचार के लिए केवलारी अस्पताल के लाया गया।

उक्त घटना के बाद से आरोपी लक्ष्मण फरार बताया जा रहा है। थाना केवलारी में शिकायत दर्ज हो जाने के बाद केवलारी पुलिस मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button