
छत्तरपुर
छतरपुर के नौगांव थाना क्षेत्र स्थित लुगासी चौकी के बनगायं गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मानवता को शर्मशार कर देने वाली इस घटना में एक 5 साल की बच्ची का पहले तो रेप किया गया फिर उसे हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए मौत के घाट उतार दिया गया। इतना सब हुआ और पुलिस सोती रही। यहां तक कि घटना पता चलने के बावजूद पास थाने के टीआई मौके पर नहीं पहुंचे।
दादा के साथ सो रही थी बच्ची
बच्ची अपने दादा के साथ हर दिन की तरह सो रही थी। तभी रात मरीन किसीने बच्ची का अपहरण किया और उसका रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद घर से तकरीबन 500 मीटर की दूरी पर बने एक कुएं में शव को फेंक दिया। सुबह जब परिजनों को लाश मिली तब यह मामला खुला।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
रविवार सुबह पीएम रिपोर्ट आई, जिसमें बच्ची के सिर में एवं नाजुक अंग में चोट पाए जाने पर पीएम करने वाले डाॅक्टर ने दुष्कर्म एवं फिर हत्या की पुष्टि की। सोमवार को आईजी छतरपुर-सागर मौके पर पहुंचे मामले की जांच की। रविवार दोपहर छतरपुर के पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ बनगायं गांव पहुंचे। उन्होंने थाना पुलिस को भी फटकार लगाते हुए इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस ने गांव के ही चार संदिग्धों को इस मामले में हिरासत में ले लिया है।