जबलपुर : पनागर विधायक सुशील इंदू तिवारी को जान से मारने की धमकी

जबलपुर 

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के पनागर विधायक सुशील इंदू तिवारी को कोई लगातार फ़ोन कर जान से मारने कि धमकी दे रहा है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से इस बात कि जानकारी दी कोई अनजाना उनको लगातार फ़ोन पर जान से मारने कि धमकी दे रहा है लेकिन वह किसी से नहीं डरते।

देश-दल और अपनी जनता के लिए आख़िरी साँस तक लड़ता रहूँगा।सुबह से जो कॉल करके धमकी दिया जा रहा है, वो कायरों की निशानी होती है।सुन लो और अपने बुज़दिल सरदारों से कह देना कि इन्दु तिवारी , इन फ़ोन के धमकियों से नहीं डरता है।मैं देश के लिये आख़िरी दम तक बोलता और लिखता रहूँगा ।
जय हिन्द
pic.twitter.com/xSBc5NVnWF

— Indu Tiwari (@indutiwarijbp) May 4, 2020

“>http://

भाजपा से हैं विधायक 

सुशील तिवारी ‘इंदु’ मध्यप्रदेश के पनागर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. वे साल 1985 से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे विधायक चुने जाने से पहले भी कई संगठनों के उच्च पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे 1982 से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के संरक्षक हैं और कृषि उपज मंडी, जबलपुर के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. छात्र राजनीति से पनागर क्षेत्र के विधायक बनने तक वो कई सामाजिक कार्यों, समाजिक सेवा से जुड़े रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “देश-दल और अपनी जनता के लिए आख़िरी साँस तक लड़ता रहूँगा।सुबह से जो कॉल करके धमकी दिया जा रहा है, वो कायरों की निशानी होती है।सुन लो और अपने बुज़दिल सरदारों से कह देना कि इन्दु तिवारी , इन फ़ोन के धमकियों से नहीं डरता है।मैं देश के लिये आख़िरी दम तक बोलता और लिखता रहूँगा।” जीतने भी फ़ोन आ रहे हैं सभी किसी प्राइवेट नम्बर से आ रहे हैं।

 

Exit mobile version