तो इन जगहों पर बढ़ाया जाएगा "लॉक डाउन"! भोपाल भी है शामिल?

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – देश समेत प्रदेश में जिस तरह से कोरोना के केस बढ़ रहे है उसको लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि क्या 14 अप्रैल को लॉक डाउन खुलेगा या नहीं। या फिर लॉकडाउन खुल जाएगा लेकिन कुछ बातों की पाबंदियां होंगी।

हालांकि, अभी कुछ भी कहना मुश्किल हैं। वहीं, बीते दिनों पीएम मोदी ने भी इस बात के संकेत दिए है कि भारतवासियों की कोरोना से लड़ाई अभी लंबी चलनी हैं। 

इधर, कुछ अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में किसी न किसी तरह इकोनॉमी को स्टार्ट करना बहुत जरूरी हैं। ऐसे में प्लानिंग है कि उन जगहों पर काम शुरू हो जो कोरोना पॉजिटिव हॉटस्पॉट न हो। ये इसलिए भी जरूरी है कि गरीब वर्ग ज्यादा दिन तक ऐसे नहीं रह सकता है। रोजगार होंगे तो उसके हाथ में पैसा भी होगा।

ये है हॉटस्पॉट जगहें

हेल्थ मिनिस्टर ने देश के कम से कम 20 जगहों को कोरोन का हॉटस्पाट माना हैं। जबकि 22 संभावित जगह हैं। ये सारी वही जगह हैं जहां पर कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या में तेजी से उछाल आया हैं। जैसे मध्यप्रदेश में इंदौऱ, भोपाल और जबलपुर।

इसी बीच सूत्रों से खबर मिली है कि देश के जो हिस्से कोरोना के हॉटस्पाट हैं, वहीं पर लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। बाकी सभी जगहों पर धीरे-धीरे लॉकडाउन को खोला जाएगा।

Exit mobile version