Kanhaiya Kumar : तो क्या शिव सेना करवा रही थी कन्हैया कुमार पर बार-बार हमला ?

 

Bhopal Desk, Gautam :- कन्हैया कुमार (Kanhaiya kumar) के काफिले पर लगातार हमला करने वाले लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए कन्हैया कुमार के रैली की CCTV फुटेज मंगवाए थे जिसके आधार पर 10 लोगों को चिन्हित किया गया था। इन 10 लोगों में कई लोग शिव सेना से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने अभी तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकियों के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापे मार रही है।

 

    

 

कन्हैया के काफिले पर हमले के मामले में गजराजगंज ओपी के एएसआइ हीरा लाल राय के देखरेख में शिव सेना के प्रदेश संगठन सचिव विक्रमादित्य सिंह सहित 10 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में शिव सेना के प्रदेश संगठन सचिव विक्रमादित्य सिंह तथा शिवसेना के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय प्रसाद शामिल हैं। वहीं, तीसरा आरोपित जख्मी सन्नी तिवारी का इलाज पुलिस के देखरेख में चल रहा है।

काफीले पर हुआ था हमला
बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। ज्ञात हो कि शुक्रवार को रमना मैदान में कन्हैया कुमार की एक जनसभा थी। बक्सर में जनसभा को संबोधित करने के बाद कन्हैया कुमार आ रहे थे तो रास्ते में आरा के समीप कुछ शरारती तत्वों द्वारा उनके काफिले पर हमला किया गया, जिसमें दो लोग जख्मी हो गये थे। वहीं, काफिले के गाड़ी से एक युवक भागने के दौरान जख्मी हो गया, जिसका इलाज पुलिस की देख रेख में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि हम’ला करने के बाद ये लोग भाग रहे थे तभी वाहन की चपेट में आ गये।

 

      

 

भाकपा ने नितीश कुमार पर लगाया था आरोप
भाकपा माले जिला सचिव जवाहर लाल सिंह ने कन्हैया कुमार के काफिले पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि भोजपुर के गजराजगंज में 14 फरवरी को जन-गण-मन यात्रा के दौरान उनके काफिले पर हमला, नीतीश कुमार के सामंती-अपराधी ताकतों का मनोबल बढ़ाने का नतीजा है। बक्सर से आरा आने के दौरान सामंती-अपराधिक तत्व के लोगों द्वारा उनपर हमला किया गया, लेकिन स्थानीय थाना प्रभारी द्वारा अभी तक उन अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी. हम मांग करते हैं कि थाना प्रभारी को तुरंत नि’लंबित किया जाये।

 

Exit mobile version