
स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर कर फैंस को चौका दिया है | स्मृति के ट्रांसफॉर्मेशन के चलते ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है। हाल ही में उन्होंने अपनी तीन फोटो का एक कोलाज बनाया है। पहली फोटो में वे ईयररिंग पहने दिख रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वे नोज रिंग पहनी और तीसरी फोटो में मास्क पहने दिख रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने की मज़े दार लिखा है कि, मंडे मंत्र- ‘ईयररिंग्स और नोज रिंग पहनो या न पहनो, मास्क अवश्य पहनो, क्योंकि दो गज दूरी, मास्क है जरूरी’। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने और वैक्सीनेशन कराने की अपील की है। स्मृति का ये पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है।
एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा है कि, ‘असली स्मृतिबेन वापस आ गईं हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘वेट लॉस के बाद नए लुक में आप।’ तीसरी यूजर ने लिखा है कि, ‘क्या ट्रांसफॉर्मेशन है मैम, यह बहुत प्रेरणादायक है।’इससे पहले मनीष पॉल ने भी एक सेल्फी शेयर की थी। जिसमें वह केंद्रीय मंत्री और मशहूर एक्ट्रेस रहीं स्मृति ईरानी से मिलने उनके घर पहुंचे थे|
इस दौरान स्मृति ईरानी ने चाय की जगह मनीष पॉल को काढ़ा (Kaadha) पिलाया था। एक्टर ने इसका जिक्र अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भी किया था। इस मुलाकात के दौरान कुछ तस्वीरें मनीष पॉल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की थी। तस्वीरों में स्मृति का लुक काफी बदला हुआ दिख रहा था। स्मृति पर गौर करें तो आप देखेंगे की स्मृति काफी फिट हो गई हैं। उनका वजन पहले से काफी कम हो गया है।