सभी खबरें

Barwani : बड़वानी में मिले 6 संदिग्ध सभी पर FIR दर्ज, लोगों ने खुद किया बॉर्डर सील

कल रात 9 बजे के लगभग खेतिया के नागरिकों ने वैन गाड़ी में 6 लोगो के मंडी समिति में प्रवेश करने पर उनसे पूछताछ की। हर बार अलग –  अलग बात बताने पर नागरिको ने इन संदिग्ध लोगो की सूचना पुलिस थाने में दी गई । जिसके आधार पर नगर निरक्षक श्री राजेन्द्र इंगले एवं तहसीलदार श्री सस्ते ने इन लोगो के विरूद्ध धारा 188 के तहत कार्यवाही की है। 

पुलिस थाना खेतिया से प्राप्त जानकारी अनुसार नागरिकों की सूचना पर इदरीस पिता अहमद  निवासी राजपुर,  योगेश पिता शोभाराम निवासी झोपाली, जहीर पिता मुस्तक मंसूरी निवासी बड़वानी, लखन पिता सकाराम बारेला निवासी सेंधवा,  हातिम पिता इस्माइल निवासी पिपलिया (तहसील कुक्षी),जुनैद पिता छोटू निवासी पिपलिया के विरुद्ध धारा 188 के प्रकरण दर्ज किया है। वही इन्हें नगर में लाने व जानकारी नही देने के कारण इमरान पिता कलीम निवासी खेतिया के विरुद्ध भी प्रकरण दर्ज किया गया है। 

उल्लेखनीय है कि खेतिया महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित है। महाराष्ट्र के शाहदा, नन्दूरबार, अक्कलकुवा में कॅरोना वायरस  पॉजिटिव केस  मिलने के बाद खेतिया के नागरिकों ने स्वयं ही अपने गली, मोहल्लों की नाकेबंदी कर बाहरी लोगो का प्रवेश बंद कर दिया है। 

इसी प्रकार कोरोना वायरस संक्रमण के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम भी विभिन्न ग्रामो, सीमा जांच चैकियों पर पहुंच कर बाहर से आने वालों की जांच कर रही है। बुधवार शाम एक ट्रक में सवार होकर कुछ लोग दिल्ली से आ रहे थे जिन्हें भमरटा चैकी में प्रशासन व पुलिसकर्मियों द्वारा रोक लिया गया था। जहाॅ पर इनका मेडिकल जांच कर, उन्हें बड़वानी क्वारेंटाइन सेंटर भेजकर आइसोलेेट करवाया गया है।

संवाददाता हेमंत नाग्झिरिया कि रिपोर्ट 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button