सभी खबरें

इन 4 "नाराज़ विधायकों" का घर लौटना ज़रूरी …! वरना प्रदेश में "सत्ता परिवर्तन" तय? बीजेपी के दावे से कांग्रेस में मचा हड़कंप!

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की राजनीति में सियासी ड्रामा मचा हुआ हैं। इसी बीच बीजेपी अभी भी इस बात का दावा कर रही है कि उनके संपर्क में कांग्रेस के 15 विधायक हैं। मध्यप्रदेश बीजेपी के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा का कहना है की – मध्यप्रदेश में जो कुछ भी चल रहा है, वह कांग्रेस की अंदरुनी कलह हैं। 

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के 15-20 विधायक हमारे संपर्क में हैं। सरकार में वो अपना काम नहीं करवा पा रहे हैं, इससे असंतोष बढ़ता हैं। विधायक आम लोगों के प्रति जवाबदेह होते हैं।

वहीं, 4 विधायकों का अभी भी कोई पता नहीं हैं। कांग्रेस का आरोप है भाजपा ने विधायकों को बंधक बनाया हैं। साथ ही कांग्रेस ने दावा किया है कि हमने उन विधायकों से बात की है और वो जल्द ही वापस आएंगे।

ये है वो 4 विधायक जो अभी है लापता 

सुरेन्द्र सिंह शेरा

सुरेन्द्र सिंह शेरा निर्दलीय विधायक हैं। वे मंत्री पद को लेकर कमलनाथ सरकार से नाराज़ चल रहे हैं। उनका कहना है कि नाराजगी है लेकिन सरकार के साथ हूं। उन्होंने कहा की मैं अभी बेंगलूरू में हूं।

रघुराज कंसाना

रघुराज कंसाना भी सरकार से नाराज चल रहे हैं। इनके भी बेंगलूरू में होने की आशंका जताई जा रही हैं। बता दे कि विधायक रघुराज कंसाना ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के करीबी हैं।

बिसाहूलाल सिंह

बिसाहूलाल सिंह भी पिछले 2 दिनों से लापता हैं। इनकी भी बेंगलूरू में होने की आशंका जताई गई हैं। परिवार के अलावा पार्टी नेता भी खोज रहे हैं। बता दे कि ये दिग्विजय सिंह के गुट के हैं।

हरदीप सिंह डंग

हरदीप सिंह डंग भी सरकार के खिलाफ नाराजगी जता चुके हैं। बताया जा रहा है कि घर में कहकर निकले थे कि दौरा करने जा रहा हूं। लेकिन दो दिन से गायब हैं, फोन बंद हैं। विधायक हरदीप सिंह डंग दिग्विजय व सिंधिया खेमों में रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button