6 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों को इलाज के बाद बड़वानी के अस्पताल से मिली छुट्टी

बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट – बड़वानी के 6 कोरोना वायरस पॉजिटिव को इलाज के बाद शनिवार को बड़वानी के आशाग्राम में बनाये गये आइसोलेशन वार्ड से छुटटी मिल गई है। इसमें बड़वानी के जोशी परिवार के 5 सदस्य मास्टर सार्थक जोशी, मास्टर आशुतोष जोशी, कुमारी उन्नति जोशी, सीमा जोशी, रेखा जोशी एवं सेंधवा की पूजा शर्मा सम्मिलित है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे ने बताया कि अभी तक बड़वानी में 58 लोग कोरोना वायरस पाॅजिटिव पाये गये थे, इसमें से 47 लोगो को उपचार के पश्चात् अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होने बताया कि अब 10 कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो का उपचार चल रहा है। इसमें से 7 बड़वानी में एवं 3 इन्दौर में उपचारित है। जबकि 1 व्यक्ति की इन्दौर में उपचार के दौरान मृत्यु हुई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार अभी तक जिले से 2119 लोगो के सेम्पल जाॅच हेतु भेजे गये थे, इसमें से अभी तक 1648 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव एवं 58 लोगो की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। वही 334 लोगो की रिपोर्ट अभी प्राप्त होना शेष है।

.jpeg)

.jpg)
