
मध्यप्रदेश / सिंगरौली : सिंगरौली कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अंतर्राज्यीय तस्कर जो सीमाई जिले सोनभद्र और मिर्जापुर में हेरोइन की तस्करी करता है, वही सिंगरौली में भी अवैध धंधे का अपना नेटवर्क फैला रहा है। पुलिस ने इस सूचना पर काम करना शुरू किया और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 80 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी बाजार में कीमत 10 लाख रुपए आंकी गई है।सिंगरौली पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए एक अंतर्राज्यीय हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।सिंगरौली कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अंतर्राज्यीय तस्कर जो सीमाई जिले सोनभद्र और मिर्जापुर में हेरोइन की तस्करी करता है, वही सिंगरौली में भी अवैध धंधे का अपना नेटवर्क फैला रहा है। पुलिस ने इस सूचना पर काम करना शुरू किया तो पाया कि मुखबिर द्वारा बताए हुलिए का एक व्यक्ति एनसीएल बाउंड्री बिलौंजी के पास खड़ा हुआ है। पुलिस ने तुरंत टीम गठित करके आरोपी को धर दबोचा और थाने लेकर आ गई।
थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम संजयसिंह पिता देवराजसिंह (36) निवासी ग्राम भटवारी थाना हालिया जिला मिर्जापुर उत्तरप्रदेश बताया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली जिसमें पुलिस को 80 ग्राम हेरोइन मिली। जिसकी बाजार कीमत 10 लाख है। थाना कोतवाली ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।