ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंनियत फ़िल्मीपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

सिंगर आकृति की आवाज ने बनाया दिवाना: जावेद अली के साथ गाया ‘इश्क हुआ’ गाना

भोपाल। यंग सिंगर आकृति मेहरा ने अपनी आवाज से सभी को दिवाना बना दिया है। दरअसल, उन्होंने मशहूर बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर जावेद अली के साथ ड्यूट सॉन्ग ‘इश्क हुआ’ गाया है। इस गाने को जावेद-मोहसिन ने कम्पोज किया है। वहीं गाने में अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस और सूरज जुमानी एक्टिंग की है। आकृति का यह गाना यूट्यूब पर रिलीज होने के बाद वैलेंटाइन वीक में ट्रेंड पर रहा। अब तक इस वीडियो को 1.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आकृति ने इस गाने को लेकर बताया कि मेरे लिए यह गाना महत्तवपूर्ण अनुभव है जब किसी बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर के साथ डुएट गाना गाया है। जब मैंने यूट्यूब चैनल बनाया था, तब मैंने बिलकुल भी नहीं सोचा था कि मुझे प्लेबैक सिंगिंग के ऑफर्स भी मिलेंगे। मुझे ख़ुशी है कि एक ऐसा प्लेटफार्म भी है जहां आपके हुनर को लाखों लोग देख सकते हैं। मैंने अभी तक 400 से अधिक स्टेज शो किए हैं। आपको बता दें कि आकृति ने भारतीय टेलीविजन के मशहूर और प्रतिष्ठित 19 वें आईटीए अवार्ड 2019 मे मध्य प्रदेश गान ‘प्यारो मध्य प्रदेश’ की शानदार प्रस्तुती देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

पापा से मिली प्रेणना
आकृति ने बताया कि बहुत कम लोगों को पता है कि मैंने सिविल इंजीनियरिंग की हुई है और मेरे पापा आरके मेहरा भी सिविल इंजीनियर हैं। उन्हीं से अट्रेक्ट होकर उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग को चुना। बचपन में वो मुझे अपनी साइट्स पर ले जाया करते थे और वहीं देखकर लगता था कि क्यों न मैं भी पापा की ही फील्ड को ही चुन लूं। मैने भी इंजीनियरिंग किया लेकिन मेरा पैशन एक तरफ सिंगिंग भी था, मैंने 10वीं क्लास से पहली बार स्टेज शो शुरू कर दिया था। और सिंगिंग को पहला प्रोफेशन बनाया। मेरे कॅरियर बिल्डिंग में मेरे पापा का हमेशा से अहम रोल रहा है। वे हमेशा मुझे कहते हैं कि सक्सेस तभी मिलेगी जब अपने स्किल्स पर मेहनत करोगे और तरक्की भी तभी मिलती है। मेरे लिए पापा मोटिवेटर का काम करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button