खोजें

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे सिकरवार, अब गोयल के खिलाफ होंगे चुनाव मैदान में

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

मध्य प्रदेश में 28 सीटों होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी की

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे सिकरवार, अब गोयल के खिलाफ होंगे चुनाव मैदान में
 द लोकनीति डेस्क भोपाल

मध्य प्रदेश में 28 सीटों होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है । ग्वालियर ईस्ट से कांग्रेस ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए सतीश सिकरवार को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सिकरवार दो पूर्व पार्षद और 150 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। तब इससे भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा था। सिकरवार का मुकाबला यहां भाजपा के मुन्नालाल गोयल से होगा।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पिछला विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले सतीश सिंह सिकरवार ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता कुछ दिन पहले ग्रहण कर ली थी । पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ की मौजूदगी में सिकरवार ने ग्वालियर से अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भोपाल पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी।
ज्ञात हो कि सिकरवार ने पिछला चुनाव ग्वालियर के पूर्व क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था और उन्हें कांग्रेस के उम्मीदवार मुन्ना लाल गोयल ने परास्त किया था । गोयल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्येातिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। गोयल को भाजपा आगामी उप-चुनाव में उम्मीदवार बनाने वाली है । सिकरवार के कांग्रेस का दामन थामने से इस बात की चर्चा थी कि कांग्रेस सिकरवार को ग्वालियर पूर्व से उम्मीदवार बना सकती है, और आज इसकी औपचारिक घोषणा हो गयी है । सतीस शिकरवार कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे ।

Exit mobile version