सिहोरा : देखें video अपर कलेक्टर बोले, किसान से ज्यादा तौल लेने वाले केंद्र प्रभारी जेल जाएंगे

 सिहोरा : देखें video अपर कलेक्टर बोले- ' किसान से ज्यादा तौल लेने वाले केंद्र प्रभारी जेल जाएंगे '

        देखें video – https://fb.watch/2hQB3bW3Kv/

 द लोकनीति डेस्क सिहोरा  
गुरुवार को दोपहर शासन द्वारा स्थापित ओपनकेप हिरदेनगर एवं गोसलपुर में संचालित धान खरीदी केंद्र बुढागर,कछपुरा, बेला का औचक निरीक्षण करने अपर कलेक्टर राजेश बाथम व प्रशासनिक अधिकारियों का अमला जैसे ही केंद्रों में पहुंचा अधिकारियों के पहुंचते ही खरीदी केंद्रों में उपस्थित बिचौलिए व्यापारी व दलाल वहां से रफूचक्कर हो गए। 
किसानों से पूछा कोई परेशानी तो नहीं
 किसानों  से अधिक मात्रा में किसानों से  तौल लेने पर अपर कलेक्टर ने सख्त लहजे में केंद्र प्रभारियों को बोला की अगर कोई भी केंद्र प्रभारी किसानों से ज्यादा मात्रा में धान तुलाई करायेगा तो जेल जाएगा। अपर कलेक्टर राजेश बाथम ने बुढागर खरीदी केंद्र में पहुंचकर किसानों से रूबरू होकर किसानों से पूछा की किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं हो रही है।  अपर कलेक्टर ने केंद्र प्रभारी व ऑपरेटरों से अभी तक खरीदी,भुगतान,भंडारण जैसी अनेक बिंदुओं की जानकारी ली।  


  41 किलो  300 ग्राम निकली धान,   केंद्र प्रभारी एवं नोडल अधिकारी को जमकर फटकार   
 अपर कलेक्टर द्वारा कई किसानों की तुली हुई बोरियो की पुनः तौल कराई गई।  जिसमें कृषक राकेश पटेल कालूराम पटेल उमरिया निवासी की 41 किलो 300 ग्राम तोल निकलने पर केंद्र प्रभारी एवं नोडल अधिकारी को जमकर फटकार लगाते हुए पंचनामा बनबाया। उक्त किसान को अतिरिक्त भुगतान करने के निर्देश दिए, साथ ही केंद्र में अन्य आवश्यक सुविधाओं व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।  इस मौके पर  जिला खाद्य अधिकारी सुधीर दुबे, तहसीलदार राकेश चौरसिया, पटवारी अमित कुररिया, सुखचैन पटैल, खाद्य निरीक्षक मीनाक्षी दुबे, पल्लवी जैन, केंद्र प्रभारी भुवनेश्वर तिवारी, श्रवण दीक्षित, राकेश दुबे, अजीत यादव,  विनोद पटेल, सर्वेयर अमन, नागेश, राहुल, भूपेंद्र यादव, लखन कुशवाहा, नोडल अधिकारी प्रशांत कौरव, बृषभान अहिरवार, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रिंस उपाध्याय, सत्यजीत सिंह, नीरज यादव,  शैलेष पटैल, आशुतोष पटैल, विकास खरे,  कछपुरा सोसाइटी के प्रशासक श्याम सिंह गौर व बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे।

Exit mobile version