सभी खबरें

सिहोरा : UP की पुरानी धान बालाघाट में खपाने की तैयारी, प्रशासन ने बीच रास्ते में मारा छापा देखें video

सिहोरा : UP की पुरानी धान बालाघाट में खपाने की तैयारी, प्रशासन ने बीच रास्ते में मारा छापा देखें video

  •  प्रयागराज से वारासिवनी जा रही दो ट्रक धान को राजस्व अमले ने पकड़ा
  •  NH-30 मोहला  के पास प्रशासन ने मारा छापा
  • उत्तर प्रदेश के दोनों ट्रकों में लदी थी 490 क्विंटल धान

    देखें video- https://fb.watch/2kD4FEy7N_/

द लोकनीति डेस्क सिहोरा
 समर्थन मूल्य पर धान की सरकारी खरीदी में बिचौलिए बड़ा फायदा कमाने के लिए उत्तर प्रदेश से पुरानी धान खरीद कर ला रहे है। कम कीमत में खरीदी गई इस धान को समर्थन मूल्य पर मध्यप्रदेश में बेचने का गोरखधंधा चल रहा है। बात जबलपुर की की जाए तो समर्थन मूल्य पर धान की सरकारी खरीद शुरू होने के साथ ही अभी तक उत्तर प्रदेश से बड़ी मात्रा में ट्रकों से लाई गई पुरानी धान प्रशासन ने पकड़ी है। शनिवार को प्रशासनिक अमले ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से वारासिवनी (बालाघाट) ले जाई जा रही दो ट्रक पुरानी धान को सिहोरा राजस्व अमले ने पकड़ा। 

NH-30  मोहला  के पास पकड़े धान से भरे ट्रक
जानकारी के मुताबिक सिहोरा के प्रशासनिक अमले को खबर मिली कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से लाई जा रही पुरानी धान से भरे दो ट्रक आ रहे हैं। सूचना पर सिहोरा एसडीएम चंद्र प्रताप गोहिल और नायब तहसीलदार सिहोरा राहुल मेश्राम एनएच 30 मोहला गांव के पास पहुंचे। मौके पर ट्रक क्रमांक यूपी 70 डीटी 0014 और ट्रक क्रमांक डीएन 09 एल 9884 में धान लगी थी। पूछताछ के दौरान ट्रक के चालकों ने बताया कि धान प्रयागराज यूपी से एमके वारासिवनी (बालाघाट) जा रही है।


 590 क्विंटल धान लदी  थी दोनों ट्रकों में 
प्रशासनिक अमले  को दोनों ट्रकों की जांच करने पर 590 क्विंटल धान मिली। प्रशासनिक अमले ने दोनों ट्रकों को जप्त कर सिहोरा थाने में खड़ा करवा दिया है ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह पुरानी ध्यान उत्तर प्रदेश से वारासिवनी बालाघाट के लिए व्यापारी और बिचौलियों ने बुलाई थी ताकि इसे समर्थन मूल्य पर बेचकर बड़ा मुनाफा कमाया जा सके फिलहाल इस मामले की जांच राजस्व अमला कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button