सभी खबरें

 धर्मनगरी सिहोरा तहसील हुई राममय। …….. 

 धर्मनगरी सिहोरा तहसील हुई राममय। …….. 
सिहोरा :
राम जन्मभूमि का सपना साकार होता नजर आ रहा है. चांदी के फावड़े और कन्नी  से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम जन्म भूमि की आधारशिला रख दी है..आधारशिला रखने का शुुभ मुहूर्त 12:44:08 का रहा. इसी समय प्रधानमंत्री ने नींव रखी. 500 साल का सपना आज पूरा होता नजर आया.


जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने रामलला के दर्शन किये और राम जन्म भूमि के भूमि पूजन में शामिल हुए ,वैसे ही  धर्म नगरी सिहोरा के बच्चे -बूढ़े ,युवक -महिलाओ ने राम नाम का जाप शुरू हो गया ,सभी अपने घर के टीवी सेट में टकटकी लगाकर उस ऐतहासिक पल के गवाह बन गए जिसका सपना हर भारतवासी ने देखा था ,लोगों का कहना था कि हमारे बुजुर्गो और पीढ़ियों के संघर्ष हमे याद रखना है ,हम बेहद भाग्यशाली हैं जो इतिहास बनते देख रहे है आज भारत का नया भाग्य उदय हुआ हैं 

रामभक्तो ने सवा क्विंटल लड्डुओं का लगाया भोग :सिहोरा के झंडा बाज़ार स्तिथ माँ जगदम्बा रसोई में अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य और दिव्य मंदिर  के  भूमि पूजन पर रामभक्तो ने सवा क्विंटल लड्डुओं का भोग लगाया ,रामभक्त आशीष सरदार,प्रशांत परोहा ,रोहित यादव ,आशीष सोनी,विक्रम जैन ने बताय कि आज का दिन हर भारतवासी के लिए दीपावली से बढ़कर है क्योंकि दीपावली हर साल आती हैं लेकिन ये शुभ अवसर लम्बी प्रतीक्षा बाद आया है 
आज उत्सव मनाने का दिन हैं। 

सजे दरबार। … मेरे प्रभु राम आये हैं :

 

अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर सिहोरा के राम-जानकी मंदिर सरावगी मोहल्ला ,ब्राह्मण समाज सिहोरा के भवन ,मैना कुआ राम-जानकी मंदिर में रामभक्तो ने भगवान श्री राम का दरबार सजाया। भजन कीर्तन सुन्दरकाण्ड के साथ हनुमान चालीसा के साथ भगवान राम के भजन गाकर अपनी खुशियाँ मनाई।
 
मझंगवा में महाआरती ,प्रसाद का वितरण :


राम  मंदिर के भूमि पूजन के उपलक्ष्य में  आरती एवम् प्रसाद वितरण किया। शाम 5 बजे अम्बर गारमेंट्स के सामने समस्त राम भक्तों ने दीप प्रजज्वलित कर महा आरती की उसके बाद प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में अम्बर गुप्ता आकाश चतुर्वेदी, छोटू तिवारी , हर्ष दिवेदी, नितेश पटेल, पवन गुप्ता, राजेश गुप्ता, औंकार नीखरा, मनोज हल्दक़ार, संजय गुप्ता, आनंद नीखरा, सत्यम गुप्ता, रामबिहारी नीखरा,

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button