सभी खबरें

सिहोरा : राकेश पाठक ब्राम्हण समाज के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित 

सिहोरा : राकेश पाठक ब्राम्हण समाज के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित 

  • नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा की सभी वरिष्ठों के  सहयोग से संगठन को मजबूत करूँगा 

द  लोकनीति डेस्क सिहोरा 
ब्राह्मण समाज सिहोरा के शुक्ल जी की बखरी के पास स्थित पंडित विशुद्धानंद पांडे ब्राह्मण समाज भवन में अध्यक्ष के चुनाव संपन्न हुए जिसमे सर्वसम्मति से शिक्षक राकेश पाठक को  निर्विरोध समाज का अध्यक्ष चुना गया । समाज द्वारा विधिवत चुनाव की प्रक्रिया का पालन करते हुए निर्वाचन अधिकारी एम एल गौतम एंव सहायक  निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध त्रिवेदी को बनाया गया था।  जिसमे राकेश पाठक एंव अश्वनी कुमार पाठक ने नामांकन भरा,  लेकिन उसमें अश्वनी कुमार के प्रस्तावक जयप्रकाश दुबे एवं समर्थक आर डी तिवारी का सदस्यता क्रमांक अंकित न होने के कारण उसे निरस्त कर दिया गया।  इस तरह शेष बचे एक ही नामांकन के चलते निर्वाचन अधिकारियों ने सर्वसम्मति से राकेश पाठक को अध्यक्ष निर्वाचित  घोषित करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया।


  राकेश के नाम का प्रस्ताव वर्तमान अध्यक्ष प्रकाश पांडे,नरेंद्र त्रिपाठी ने रखा था जिसका समर्थन पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार परौहा ने किया था।  नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा की सभी वरिष्ठों और कनिष्ठो के  सहयोग से संगठन को मजबूत करना ही एक मात्र उदेश्य रहेगा । इस अवसर पर समाज के सुरज पाठक, पूर्व विधायक दिलीप दुबे,शिशिर पांडे ,दिनेश गौतम ,माधव मिश्रा, प्रवीण गौतम,प्रवीण कुररिया ,गोपाल पाठक,शारदा तिवारी,सुरेंद्र तिवारी, सुनील तिवारी, पियूष तिवारी, राजेन्द्र गर्ग,सुखदेव तिवारी,राजेश मालवीय,सुधीर अवस्थी, रवि दुबे ,लक्ष्मण प्रसाद चनपुरिया, राजेंद्र दुबे,अनिल कुररिया, श्रवण पाठक,अवधेश दुबे ,नरेन्द्र खम्परिया, आशीष गर्ग,राजेश मिश्रा,राज किशोर तिवारी, सहित अनेक विप्र जन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button