
ब्लू डस्ट आयरन ओर का अवैध उत्खनन
सिहोरा :- गोसलपुर थाना अंतर्गत मझौली तहसील के ग्राम चन्नोटा की पहाड़ी से बीते एक माह से ब्लू डस्ट मैग्नीज और आयरन ओर के अवैध उत्खनन का काम दिन-रात जोर-शोर से जारी है पोकलेन और जेसीबी मशीन से खोदे गए खनिज का डंपर हाईवा से धड़ल्ले से परिवहन होता है बावजूद प्रशासन और पुलिस द्वारा संबंधित अवैध उत्खननकर्ताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है क्षेत्र के नागरिक मुकेश खम्परिया ने बताया गोसलपुर से खिन्नी मार्ग में बसे मझौली तहसील के ग्राम चन्नोटा की पहाड़ी आयरन ओर मैग्नीज और ब्लू डस्ट बाहुल्य है गोसलपुर के दो खनिज माफियाओं ने लॉकडाउन दौरान पहाड़ी में भारी-भरकम मशीनों से खनिज की खुदाई शुरू कर दी है खनिज का परिवहन हरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र के एक निजी बेनिफिकेशन प्लांट में किया जाता है क्षेत्र के नागरिकों ने बताया पहाड़ी में पूरी रात सर्च लाइट की रोशनी में खुदाई का काम चलता और सुबह होते ही प्लांट के लिए परिवहन शुरू हो जाता है डंपर हाईवा गोसलपुर सिहोरा खितौला पुलिस थानों की सीमाओं से गुजरते हैं लेकिन पुलिस संबंधित परिवहन कर्ताओं से कोई पूछताछ नहीं करती है शैलेंद्र दुबे का कहना है कि उन्होंने चन्नोटा मै जारी मैग्नीज आयरन ओर के अवैध उत्खनन की जानकारी सिहोरा एसडीएम को दे दी लेकिन संबंधित अधिकारी ने कोई कार्यवाही नहीं की।
एसडीएम सिहोरा सी पी गोयल का कहना है कि चन्नोटा की पहाड़ी से खनिज के अवैध खनन को रोकने में आवश्यक कार्यवाही करने तहसीलदार मझौली को निर्देशित किया जाएगा