सिहोरा : रूपये की चमक और नशे की लत ने कम उम्र के लड़को को बना दिया लुटेरा, देखें video 

सिहोरा : रूपये की चमक और नशे की लत ने कम उम्र के लड़को को बना दिया लुटेरा,दिन दहाड़े लूट की वारदात में पकड़े गए 3 युवक देखें video 

देखें video https://www.facebook.com/111571187006513/posts/197714421725522/

द लोकनीति डेस्क सिहोरा
युवाओं के महंगे शौक़ीन नशे औऱ बढ़ते अपराध स्तर में युवाओं का शामिल होना समाज के लिए ख़तरा बन गया है। जिस तरह अभी IPL सट्टेबाजी में भी युवाओं का सबसे ज़्यादा शामिल होना देखा जा रहा है।उसको देखकर लगता है कि युवाओं में भारी भटकाव आ चुका है।यही उम्र बनने औऱ बिगड़ने की होती है हमारे बुजुर्गों ने हमें यही सिखाया है अब न ऐसे बुजुर्ग रह गए है औऱ न ही ऐसे युवा जो बैठकर समाज की इन चिंताओं पर बात करें औऱ हमारी रक्षा में लगी पुलिस भी आईपीएल सट्टेबाजी जैसे गहन विषयों पर कुछ नहीं कर पा रही है ।

क्या था पूरा मामला??
 ग्राम मानगांव गोसलपुर  निवासी राजू (36) मारू पटेल ने खितौला थाने में रिपोर्ट दर्ज़ कराई कि वह गांव-गांव जाकर ट्रेक्टर से खेत जुताई का काम करता है।
 8 अक्टूबर को ग्राम खागामउ में ट्रेक्टर की बैटरी खराब होने  के कारण ग्राम खागामउ गया था। ग्राम खागामउ से अपनी मोटर सायकल एमपी 20 एनबी 5135 में राकेश  सेन निवासी ग्राम खागामउ को पीछे बैठाकर खराब बैटरी सिहोरा मिस्त्री के पास बनवाने के लिये गया था।  जिसके बाद वापसी में ग्राम कुर्रे होते हुये खागामउ वापस आ रहा था, तभी करीब 04.30 बजे रास्ते में मझगवां बायपास कचरा घर के पहले मेन रोड खितौला के पास सामने से लहराते हुये एक मोटर सायकल आई ,  जिसमें  दो अज्ञात व्यक्ति बैठे थे।  राजू पटेल की मोटर सायकल के सामने अड़ा दी और पैसो की मांग करने लगे,  पैसे न देने पर पीली टी शर्ट पहने हुये व्यक्ति ने राजू उर्फ मारू पटेल के दोनो जांघो में चाकू से वार कर घायल कर दिया।  तभी वही छिपे दो अन्य अज्ञात व्यक्ति और आ गये जिन्होने राकेश सेन को पकड़ लिया।  जिसके बाद पीली टी शर्ट पहने अज्ञात व्यक्ति ने कंधे व पैर में चाकू मारकर चोट पहुचाया। राजू पटेल के पास से एक पन्नी की थैली निकाल लिये जिसमें 4000 हजार रूपये तथा कागजात रखे थे, लूटकर चारो अज्ञात व्यक्ति मोटर से पान उमारिया बायपास भाग गये। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज़ उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू की। 

मोबाइल की लोकेशन ने पकड़वाया लुटेरों को          
          प्रकरण की विवेचना दौरान घटना स्थल में घटना के समय प्रयोग किये गये मोबाईल फोन के डाटा विषलेषण पर संदिग्ध मोबाईल नंबरों को चिन्हित कर चिन्हित किये मोबाईल नंबर धारको से घटना के संबंध में सघन पूछताछ की गई, पूछताछ में आरोपी अभिषेक उर्फ हनी पिता भगवान दास श्रीवास (19)  निवासी स्टेट बैक कालोनी सिहोरा, थाना सिहोरा जिला जबलपुर ने अपने अन्य तीन साथियों के साथ लूट करना स्वीकार किया।  पूछताछ  में अभिषेक ने बताया कि करीब 03.30 बजे दिन पोस्ट तिराहा सिहोरा में लूट के इरादे से अपने साथी रितिक यादव निवासी सिहोरा, शांतनु उर्फ वासु उपाध्याय निवासी मझौली एवं हनी यादव निवासी माढोताल जबलपुर के साथ अपने वासु उपाध्याय की न्यू सीटी 100 मोटरसाइकिल से सरदा खितौला बायपास पर स्थित कचरा नष्टीकरण प्लाण्ट के पास पहुचे। 
जांघ में घोंपी चाकू और लूटकर ले गए रूपये 
तय योजना के तहत हनी उर्फ अभिषेक श्रीवास व वासु उपाध्याय रोड के किनारे झाड़ियो के पीछे छिप गए।  हनी यादव और रितिक यादव अपनी मोटर सायकल लहराते हुये सामने से आ रही मोटर साइकिल सवारों के सामने अड़ा दी।झाड़ियों के पीछे छिपे  हनी श्रीवास व वासु उपाध्याय भी दौड़कर उनके पास पहुच गये।  हनी यादव ने  राजू पटेल से पैसे मांगे राजू पटेल के पास पैसे न होना बताने पर हनी यादव ने चाकू से उसके दोनो जाघों में  वार कर घायल कर दिया तथा हनी श्रीवास व वासु द्वारा राजू के साथी राकेश सेन को पीछे से पकड़ कर हनी यादव द्वारा उसे भी चाकू से कंधे व पैर पर चोट पहुचाकर घायल कर दिया।  रितिक ने राजू की जेब सें एक पन्नी निकाल ली  जिसमें पैसे व कागजात रखे थे, जिसे लूटकर चारो आरोपी मोटर सायकल से कुर्रे मार्ग से सिहोरा भागे, रास्ते में रेल्वे पुल के पास लगे पुराने बरगद के पेड़ के पास पन्नी में रखे 4000 रूपये निकाल कर कागजात उसी पन्नी में रखकर वही पास फेककर सिहोरा चले गये थे। 

नई उम्र के लुटेरे हैं सभी आरोपी 
दिन दहाड़े लूट की इस वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों की उम्र 18 से 20 साल के बीच है। इतनी छोटी उम्र में लूट की वारदात को अंजाम देना  जल्द पैसे वाले बनने की चाहत और महंगे शौक को पूरा करने के लिए नई उम्र के लड़के ऐसे अपराधों को अंजाम देते है। पकड़े गए आरोपियों में अभिषेक उर्फ हनी पिता भगवान दास श्रीवास (19) निवासी स्टेट बैक कालोनी सिहोरा, शांतनु उर्फ वासु पिता उमेश उपाध्याय (19) निवासी वार्ड नं0 8 मझौली , रितिक पिता रितेश यादव (20) साल निवासी कंकाली मोहल्ला सिहोरा ने दिन दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

लूट के आरोपियों को गिरफ्तार करने में SDOP सिहोरा आईपीएस श्रुतकीर्ति,थाना प्रभारी सिहोरा निरीक्षक गिरीष धुर्वे, प्रभारी थाना खितौला उप निरीक्षक अशोक मरावी, उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह जाटव, उप निरीक्षक प्रियका भटट, सहायक उप निरीक्षक जी0सी0 चैधरी, आरक्षक अमित रैकवार, आरक्षक संदीप द्विवेदी, आरक्षक छोटे सिंह आरक्षक चालक रमेश चैधरी, आरक्षक मिराज खान, आरक्षक राजीव सिंह, आरक्षक परमजीत यादव, आरक्षक प्रदीप, आरक्षक राकेश सिंह, आरक्षक लक्ष्मी प्रसाद तथा सायबर सेल जबलपुर से दुर्गेश दुबे, भगवान सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Exit mobile version