
सिहोरा : जबलपुर के सिहोरा में आज नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव हुआ, जिसमें भाजपा की जीत हई है। दरअसल, नगर पालिका अध्यक्ष के लिए भाजपा ने संध्या दिलीप दुबे को अपना उम्मीदवार बनाया था, जिनका मुकाबला कांग्रेस के राजेश चौबे से था। जिसमें भाजपा की संध्या दिलीप दुबे ने जीत हासिल की।
भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी संध्या दिलीप दुबे के पक्ष में 18 में से 14 वोट पड़े। बता दे कि कुल 18 में से 10 पार्षद भाजपा के एवं 6 पार्षद कांग्रेस के थे, जबकि निर्दलीय पार्षदो की संख्या 2 है। माना जा रहा था कि एक निर्दलीय कांग्रेस के पक्ष का है तो 1 भाजपा के पक्ष का, लेकिन अंत में आए नतीजों ने सबको चौका दिया। और भाजपा की संध्या दिलीप दुबे ने 14 वोटों से जीत हासिल की।
इसके अलका उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा ने कब्जा जमाया है। शारदा तिवारी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।