शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनेगा त्यौहार, खितौला थाना प्रांगण में हुई शांति समिति की बैठक

खितौला (सिहोरा). त्योहारों में आपसी भाईचारे की ऐतिहासिक परम्परा सिहोरा खितौला में रही है । इस परम्परा को हमेशा की तरह बनाए रखने के लिए सभी हिन्दू एवम मुस्लिम भाई राखी ओर ईद का पर्व शांति ओर सौहाद्र से मनाएं। यह आवाह्न एस डी ओ पी भावना मरावी ने मंगलवार को पुलिस थाना प्रांगण मैं आयोजित शांति समिति की बैठक में किया।जिसमे नगर के उपस्थित श्रेष्ठ जन अनिल जैन,राजकुमार विश्कर्मा, बिहारी पटेल,इकबाल अंसारी,गुड्डा भाईजान, मुकेश खंपरिया, के साथ टी आई खितौला गोपाल सिंह जगेत उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में चल रहे संकमर्ण को देखते हुए ईद गाह में केवल पांच लोग ही एक बार मैं नमाज अदा करने जाए ओर सभी दिशनिर्देशों का पालन करें।त्योहारों में बनाए गए चेक प्वाइंट की जानकारी दी गई। बैठक में नगर पालिका के किसी भी अधिकारी की उपस्थित नहीं रही जिसके कारण नगर मैं सफाई व्यवस्था के लिए एस डी ओ पी मैडम से ही नगर के लोगो ने चर्चा की।
.jpeg)



