
सिहोरा : 'पहले पूरी फीस जमा करो तब मिलेगा बच्चों को एग्जाम देने' क्या है पूरा मामला पढ़ें पूरी खबर देखें video
- सिहोरा के मार्थोमा ग्राम ज्योति स्कूल पहुंचे थे बच्चों के पालक
- सोमवार से बच्चों के शुरू होने हाफ इयरली एग्जाम
- पालकों से बिना बात किए गाड़ी लेकर रफूचक्कर हुए प्रबंधक
देखें video – https://fb.watch/2b1ozT66mK/
द लोकनीति डेस्क सिहोरा
कोरोना काल में शासन ने स्कूलों को तो पूरी तरह बंद कर दिया है, लेकिन निजी स्कूल ऑनलाइन क्लासेज के नाम पर पालकों से ट्यूशन फीस के एवज में मनमानी रकम वसूल रहे हैं। अपने बच्चों का भविष्य बनाने के लिए पालक जैसे तैसे ट्यूशन फीस भी देने को तैयार हैं लेकिन स्कूल प्रबंधन ट्यूशन फीस क्या होगी यह भी बताने को तैयार नहीं है। ऐसा ही एक मामला गुरुवार को सिहोरा में सामने आया जहां पर ट्यूशन फीस को लेकर जानकारी लेने पहुंचे पालकों को स्कूल प्रबंधन ने टका सा जवाब दे दिया की पूरी फीस जमा करो तभी बच्चे को हाफ इयरली एग्जाम में बैठने दिया जाएगा। पालकों ने जब स्कूल प्रबंधन से ट्यूशन फीस को क्लेरिफाई करने की बात कही तो प्रबंधक गाड़ी सहित स्कूल से रफूचक्कर हो गए।
यह है पूरा मामला : दरअसल सिहोरा के मार्थोमा ग्राम ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार से पहली क्लास से दसवीं क्लास तक के बच्चों के हाफ इयरली एग्जाम शुरू होने वाले थे। हाफ इयरली एग्जाम में बैठने के लिए बच्चों के पालकों को ट्यूशन फीस जमा करने कहा गया था। जिसको लेकर अभिभावक शनिवार को स्कूल प्रबंधन से मिलने पहुंचे थे।
बात करने के लिए नहीं हुए तैयार, गाड़ी लेकर हुए रफूचक्कर: पालक संजय तिवारी, नवीन शुक्ला, सचिन जैन, राकेश चौबे, वीरेंद्र पटेल, नायाब अहमद कुरेशी, विशेष सह राजपूत ने बताया कि जब उन्होंने स्कूल प्रबंधन से ट्यूशन फीस क्लियर करने की बात कही तो प्रबंधन उनकी बात सुनने को ही तैयार नहीं हुआ। स्कूल मैनेजमेंट के लोग गाड़ी उठा कर स्कूल से रफूचक्कर हो गए।
पिछले साल की फीस के बराबर वसूली जा रही ट्यूशन फीस : पालकों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा पिछले वर्ष बच्चों से साल भर फीस ली गई थी उसी के बराबर ट्यूशन फीस वसूली जा रही है जब उन्होंने ट्यूशन फीस को लेकर स्कूल प्रबंधन से क्लेरिफाई करने की बात कही तो स्कूल प्रबंधन कुछ भी जवाब देने से बचता रहा। और पालकों को टका सा जवाब दे दिया कि अगर फीस जमा नहीं की तो एग्जाम में बच्चों को बैठने नहीं दिया जाएगा