
सिहोरा : ससुराल से लौट युवक को मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर मौके पर मौत एक घायल
- खितौला थाना अंतर्गत मझगवां-सिलौडी रोड और बाहृय नाला के पास हुआ हादसा
- सडक पर मार्निंग वाॅक करने गए युवक की बोलेरो की टक्कर से मौत
द लोकनीति डेस्क सिहोरा
खितौला थाना अंतर्गत सोमवार रात और मंगलवार सुबह हुए दो अलग-अलग सडक हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची खितौला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए वाहनों चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जीजा की मौत, साला हुआ घायल
पहला हादसा मझगवां-सिलोडी रोड पर सोमवार रात का बताया जा रहा है। पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक ग्राम खुडावल निवासी रवि कोल (25) अपने साले समर कोल (30) निवासी धूरी स्लीमनाबाद के साथ मोटरसाइकिल एमपी 21 एम 9222 से अपनी ससुराल मझगवां गया था। रात करीब 10 बजे के लगभग वह अपने साले के साथ मोटरसाकिल से खुडावल लौट रहा था। वह जैसे ही मझगवां-सिलौडी रोड पर बरमदाना के पास पहुंचे उसी समय पीछे से आ रही मोटरसाकिल क्रमांक एमपी 20 एनए 3608 के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मोटरसाकिल बहकर सडक पर बहक गई। रवि को सिर में गंभीर चोट लगने से खून की धार फूट गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे साले समर कोल को चोटें आईं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मार्निग वाॅक पर निकले युवक को बोलेरो ने उतरा मौत के घाट
वहीं दूसरा हादसा मंगलवार सुबह का हैं। बाहृय नाला के पास प्रज्ञा विहार काॅलोनी वार्ड नंबर 13 निवासी मयंक नामदेव (20) अपने साथी सागर मेहरा (27) के साथ सुबह 6 बजे के लगभग मार्निंग वाॅक के लिए निकला था। सिहोरा रोड पर बाहृय नाला के पास कटनी तरफ से आ रही तेज रफृतार बोलेरो ने मयंक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मयंक उछलकर दूर जा गिरा। गंभीर चोट आने पर मयंक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मत घोषित कर दिया।
ंेे