
सिहोरा : अवैध कॉलोनियों और अवैध तरीक़े से बन रहे मकान ,राजस्व विभाग सोया हुआ
- रजिस्ट्री 15×100 की तान रहें 18×120 फुट व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स !
- सिहोरा वार्ड नंबर 13 पालीवाल कॉलोनी कॉलोनी का मामला
- तय रजिस्ट्री के मापदंड से अधिक में हो रहा निर्माण ,हर जगह ऐसी ही स्थिति फ़िर भी ज़िम्मेदार मौन
द लोकनीति डेस्क सिहोरा
CM शिवराज के आदेश के बावजूद सिहोरा के राजस्व विभाग के अधिकारी तहसीलदार हो या नायब तहसीलदार सभी मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ाते नज़र आ रहे है। सम्बंधित अधिकारियों ने सिहोरा में जबसे कमान संभाली है, राजस्व अधिकारियों ने मध्यप्रदेश शासन के आदेश भू माफियाओं और अतिक्रमण को लेकर एक भी बड़ी कार्रवाई नहीं की। स्थिति ये है कि सिहोरा में सडकों और नालों पर कब्जा कर मकान और दुकान बनाई जा रही हैं लेकिन पूरा राजस्व विभाग सो रहा है।
अधिकारियों की लापरवाही से लोगों के हौसले बुलंद
ताज़ा मामला सिहोरा के वार्ड नं 13 में डॉ अनुराग दुबे डेंटल के बगल में बन रही व्यवसायिक बिल्डिंग बनवाई जा रही है। निर्माण की रजिस्ट्री 15 फुट चौड़ाई, और 100 फूट गहराई की है लेकिन रोड़ की ज़मीन पर कब्ज़ा कर ऊपर से 3 फुट का छज्जा बनावाकर सेठ जी राजस्व विभाग को चैलेंज कर रहे है। यही नहीं इसका अनुमान यदि लगाया जाए तो 3 फुट पूरी गहराई में चलेगी तो आप समझे 300 फुट का सीधा हरफेर किया गया है। साफतौर से देखा जा सकता है अधिकारियों की लापरवाहीं से हौसले बुलंद हैं ।
यह वहीं राजस्व विभाग है जिसने कॉरोना काल में दैनिक मजदुरी और हाथठेला वालो से जमकर जुर्माना वसूला था लेकिन इस तरह के दोहरे मापदंड से सिस्टम की कड़वी सच्चाई पता चलती है कि सारे नियम कानून सिर्फ़ ग़रीब और आम आदमी के लिए है,बडे़ लोगों के नियम कानून अपनी जेब मे होते है।
रोड की जमीन पर किया कब्जा !
पालीवाल काॅलोनी में जिस जगह पर काम्पलेक्स का निर्माण किया जा रह है वह रोड आम रास्ता है पूरी काॅलोनी और चर्च के लिए लोग वहीं से जाते हैं ऐसे में अधिकारियों को ऐसे कब्जे दिखाई नहीं देते ।