सभी खबरें

सीधी : टिड्डी दल की वापसी से किसानों में हड़कंप

सीधी से गौरव सिंह की रिपोर्ट – टिड्डी दल की वापसी ने किसानों को दहशत में ला दिया है। वो इन्हें भगाने की भरपूर कोशिश कर रहे पर सफलता हाथ नहीं लग रही है। लाखों की तादाद में पहुंचे इस टिड्डी दल का आक्रमण मझौली व रामपुर नैकिन ब्लॉक में ज्यादा है। ये टिड्डी दल किसानों की ग्रीष्मकालीन फसलों, सब्जियों व फलों को ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं। कृषि विभाग के अफसरों के मुताबिक सीधी में दूसरी बार 8 जून को टिड्डी दल का प्रवेश हुआ है। इस बार ये शहडोल जिले से सीधी में पांडड, बोदारी, खमचौरा, धनौली, टेकर, डांगा ताला से होते रामपुर नैकिन ब्लॉक के ग्राम मनकीसर से झंगरी में पहुंचे हैं। टिड्डी दल से संभावित प्रकोप के मद्देनजर कलेक्टर ने त्रिस्तरीय कम्यूनिकेसन दल का गठन किया है।

इस बीच प्रशासन ने टिड्डी दल के प्रकोप से बचाव के लिए फायर ब्रिगेड मशीन, कीटनाशक दवाएं, टार्च, लाइट आदि की व्यवस्था पहले ही कर ली गई थी। कलेक्टर के निर्देशन में कृषि विभाग, राजस्व व जिला पंचायत की संयुक्त टीम ने टिड्डी दल को मारने के लिए सहायक संचालक कृषि रवीश कुमार सिंह, तहसीलदार राममपुर लक्षमण पटेल, नायब तहसीलदार रामपुर नैकिन सुधीर मोहन, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बाल्मीकि त्रिपाठी ने झगरी गांव में 9 जून को सुबह 4 बजे से ही दो फायर ब्रिगेड मशीन व 20 लीटर कीटनाशक का उपयोग किया। इससे तकरीबन 20 फीसद टिड्डियों को नष्ट किया जा सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button